ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश फिरोजाबादफाल्ट के साथ कई घरों पर गिरा विद्युत प्रवाहित हाईटेंशन तार

फाल्ट के साथ कई घरों पर गिरा विद्युत प्रवाहित हाईटेंशन तार

नगर की लेबर कॉलोनी में शनिवार को जबर्दस्त फाल्ट के साथ विद्युत प्रवाहित हाईटेंशन तार के टूटकर गिरने से हड़कंप मच गया। कई मकानों पर गिरने से बड़ा...

फाल्ट के साथ कई घरों पर गिरा विद्युत प्रवाहित हाईटेंशन तार
हिन्दुस्तान टीम,फिरोजाबादSat, 13 Feb 2021 06:32 PM
ऐप पर पढ़ें

नगर की लेबर कॉलोनी में शनिवार को जबर्दस्त फाल्ट के साथ विद्युत प्रवाहित हाईटेंशन तार के टूटकर गिरने से हड़कंप मच गया। कई मकानों पर गिरने से बड़ा हादसा होते-होते बचा। लोगों की चीख-पुकार मचने से मौके पर काफी संख्या में लोग जमा हो गए। विद्युत अधिकारियों के निर्देश पर तत्काल ही बिजली सप्लाई बंद कर दी गई।

हादसा सुबह लगभग सात बजे थाना लाइन पार्टी ठीक सामने का है। 33 केवी विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता जितेंद्र कुमार ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में भीषण फाल्ट होने के कारण लेबर कॉलोनी से हिरण गांव विद्युत उपकेंद्र की ओर जाने वाली 11 हजार केवी लाइन का तार अचानक टूटकर गिर गया। कई मकानों में तार के टूटने से लोगों में भगदड़ मच गई। जानकारी मिलते ही उनके अलावा कई अन्य विद्युत अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

तत्काल ही बिजली सप्लाई बंद कर दी गई। उन्होंने बताया कि तार टूटते समय विद्युत आपूर्ति बंद होने से बड़ा हादसा टल गया। चीख-पुकार मचने से मौके पर काफी संख्या में लोग जमा हो गए। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। अवर अभियंता ने बताया कि रेलवे ओवरब्रिज बनने के कारण हाईटेंशन तार की वैकल्पिक व्यवस्था की गई है। ओवरब्रिज बनने के बाद लाइन को अंडर ग्राउंड किया जाएगा। उन्होंने बताया है कि हादसे के बाद सुरक्षा के पूरे बंदोबस्त किए जाएंगे ताकि कोई बड़ा हादसा न हो सके। क्षेत्रीय लोगों का कहना था कि अगर स्वतः विद्युत आपूर्ति बंद न होती तो निश्चित ही बड़ा हादसा हो सकता था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें