तबादले के बाद नहीं पहुंचे दफ्तर, लापरवाही पर लेखपाल निलंबित
Firozabad News - फिरोजाबाद तहसील जसराना के लेखपाल जितेंद्र कुमार को लापरवाही और अनुशासनहीनता के आरोप में निलंबित किया गया है। स्थानांतरण के बाद वे अपने नए कार्यक्षेत्र में नहीं पहुंचे और पुराने क्षेत्र के अभिलेख भी समय पर नहीं सौंपे। उपजिलाधिकारी ने उनकी कार्यशैली को देखते हुए ये कदम उठाया।

फिरोजाबाद तहसील जसराना में एक लेखपाल की कार्यशैली से तहसील प्रशासन परेशान है। शिकायतों का निस्तारण नहीं हो पा रहा है तो कोर्ट के मामलों में प्रतिशपथ पत्र दाखिल नहीं हो पा रहे हैं। लेखपाल बैठकों में भी प्रतिभाग नहीं करते हैं। वहीं स्थानांतरण के बाद न तो खुद नए कार्यक्षेत्र में पहुंचे तो न ही नवीन लेखपाल को पुराने क्षेत्र के अभिलेख समय से सौंपते हुए चार्ज दिया। उपजिलाधिकारी जसराना ने लेखपाल को लापरवाही, उदासीनता एवं अनुशासनहीनता के आरोप में निलंबित कर दिया है। आरोप है कि लेखपाल द्वारा अधिकारियों के आदेशों की भी उपेक्षा की जा रही थी। जसराना तहसील में लेखपाल जितेंद्र कुमार रीवां, दारापुर, रसैनी एवं आपुर क्षेत्र में तैनात थे।
पिछले दिनों उनकी कार्यशैली को देखते हुए एसडीएम ने लेखपाल का स्थानांतरण कुशियारी-2 में कर दिया। इसके साथ लेखपाल को राजस्व निरीक्षक कार्यालय से संबद्ध कर अतिरिक्त कार्य दिया, लेकिन लेखपाल न तो नवीन तैनाती स्थल पर गए तथा न ही एक भी दिन राजस्व निरीक्षक कार्यालय में पहुंचे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


