ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश फिरोजाबादबालिका वर्ग में फिरोजाबाद, बालक वर्ग में आगरा टीम विजेता

बालिका वर्ग में फिरोजाबाद, बालक वर्ग में आगरा टीम विजेता

प्रहलाद राय टीकमानी सरस्वती इंटर कॉलेज शिकोहाबादमें मंडलीय माध्यमिक विद्यालय रायफल शूटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्रतियोगिता में आगरा, मथुरा,...

बालिका वर्ग में फिरोजाबाद, बालक वर्ग में आगरा टीम विजेता
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,फिरोजाबादSun, 22 Oct 2023 05:48 PM
ऐप पर पढ़ें

प्रहलाद राय टीकमानी सरस्वती इंटर कॉलेज शिकोहाबादमें मंडलीय माध्यमिक विद्यालय रायफल शूटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्रतियोगिता में आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद जनपद के विभिन्न विद्यालयों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।

शुभारंभ प्रबंधक सतीश यादव, पर्यवेक्षक रंजना सहाय जनपद क्रीड़ा समिति के कोषाध्यक्ष, प्रधानाचार्य सुभाष चंद्र सिसौदिया रामकेश यादव, डॉक्टर राघवेंद्र सिंह ने किया। बालिका वर्ग में फिरोजाबाद की टीम विजयी हुई जबकि उपविजेता मथुरा रहा। बालक वर्ग में विजेता आगरा, उपविजेता फिरोजाबाद रहा। प्रतियोगिता का संचालन हरी सिंह ने किया। निर्णायक मंडल में धर्मवीर सिंह, सुखदेव, रविन्द्र मोहन शर्मा, प्रथमेश थे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें