Firozabad News: गढ़ी जाफर में डीएम ने देखे कार्य, मजदूरों से किया संवाद

हिन्दुस्तान, फिरोजाबाद
share

Firozabad News: टूंडला क्षेत्र के गढ़ी जाफर गांव में विशेष रोजगार सृजन दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने विकास कार्यों का जायजा लेते हुए बताया कि जिले में 33,840 श्रमिकों को रोजगार से जोड़ने का लक्ष्य है। अभियान के तहत ग्रामीणों को साल में 100 से 125 दिन रोजगार देने और जल स्रोतों, सड़कों, पर्यावरण तथा ग्रामीण आजीविका से जुड़े कार्यों को बढ़ावा देने की योजना है।

Firozabad News: गढ़ी जाफर में डीएम ने देखे कार्य, मजदूरों से किया संवाद

Firozabad News: विशेष रोजगार सृजन दिवस पर विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका मिशन ग्रामीण के तहत टूंडला क्षेत्र के गांव गढ़ी जाफर में कार्यक्रम का आयोजन किया। जिलाधिकारी ने भी गांव में पहुंच कर कार्य का जायजा लिया। ग्राम पंचायत गढ़ी जाफर विशेष रोजगार सृजन दिवस के अवसर पर संपन्न कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने कहा विकसित भारत-रोजगार एवं आजीविका मिशन एवं वीबी जीरामजी के तहत ग्रामीण भारत के लिए नई उम्मीद लेकर आया है। डीएम ने कहा कि जिले के सभी ब्लॉक में अभियान समन्वित रूप से चल रहा है, ताकि देहात एवं शहरी क्षेत्र के श्रमिकों को लाभ मिल सके।

वीबी जीरामजी के तहत जिले के कुल 33840 श्रमिकों को रोजगार से जोड़ने लक्ष्य है। अभियान के तहत ग्रामीणों को साल में सौ से 125 दिन रोजगार की गारंटी दी जा रही है।डीएम ने कहा कि गांव में जारी विकास कार्यों के तहत तालाबों व जल स्रोतों का जीर्णोद्धार, पर्यावरण संरक्षण व पौधरोपण, कृषि आधारित, ग्रामीण आजीविका बढ़ाने वाले कार्य, ग्रामीण सड़कों एवं संपर्क मार्गों का निर्माण एवं सर्वांगीण विकास के कार्य हैं। गढ़ी जाफर का दौरा कर विकास एवं सृजन कार्यों का जायजा लिया। डीसी तूलिका श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsफिरोजाबादFirozabad News: गढ़ी जाफर में डीएम ने देखे कार्य, मजदूरों से किया संवाद