
बदलते मौसम व त्योहारों ने बिगाड़ी लोगों की सेहत
संक्षेप: Firozabad News - फिरोजाबाद में बदलते मौसम और त्योहारों के कारण लोगों की सेहत बिगड़ रही है। मेडिकल कॉलेज जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ गई है। बुखार, जुखाम, खांसी, पेट दर्द और जोड़ो के दर्द के मरीज अधिक आ रहे...
फिरोजाबाद। बदलते मौसम तथा बीते त्योहारों ने लोगों की सेहत बिगाड़ दी है। मेडिकल कॉलेज जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ गई है। वार्ड पूरी तरह भरे हुए हैं। सर्दी की आहट होते ही अनेकों बीमारियां सिर उठाने लगी है। जिससे मेडिकल कालेज जिला अस्पताल में अचानक मरीजों की संख्या दिनों दिन बढ़ रही है। जिला अस्पताल में सबसे अधिक वायरल के मरीज आ रहे हैं। बुखार जुखाम खांसी के भी मरीज है। बुखार के साथ साथ जोड़ों का दर्द भी लोगों को परेशान कर रहा है। इसके अलावा त्योहार निकलते ही पेट दर्द तथा दस्त की समस्या भी लोगों को परेशान कर रही है।
इसके अलावा सांस तथा घबराहट के मरीज भी काफी संख्या में आ रहे हैं। चिकित्सक की माने तो अस्पताल में 40 से 60 प्रतिशत बुखार व जोड़ दर्द के मरीज हैं। इसके बाद 20 से 25 प्रतिशत मरीज पेट दर्द के हैं। बाकी सांस, घबराहट, दस्त के मरीज है। विभागाध्यक्ष डॉ मनोज कुमार का कहना है कि त्योहार पर पकवान खाने से पेट दर्द की समस्या है। मौसम में बदलाव के चलते बुखार व जोड़ो के दर्द की समस्या है। इन दिनों लोगों को सावधान रहने की आवश्यकता है। मच्छरों से बचकर रहे। पूरी आस्तीन के कपड़े पहने। घरों में पानी भरकर न रखें। ठंडा पानी न पिए। सांस के मरीज मार्निंग वॉक से बचे। आपातकाल विभाग के यह हैं हाल आपातकाल विभाग में 22 अक्तूबर को बुखार के 19, 23 अक्तूबर को 21, मरीज आए। इनमें अधिकांश को बुखार, जुखाम जोड़ो के दर्द की शिकायत है। इसके अलावा दस्त,घबराहट के मरीज आए। वार्ड पूरी तरह भरे हैं मरीजों से मरीजों की संख्या बढ़ने से वार्ड नंबर चार व पांच पूरी तरह भरे हुए हैं। वार्ड चार में 30 तथा वार्ड पांच में 33 पलंग है। सभी पलंग भरे हुए हैं।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




