Hindi NewsUttar-pradesh NewsFirozabad NewsFirozabad Private School Association Takes Oath New Officials Appointed
संस्थानों के हितों की रक्षा करते हुए करेंगे शिक्षा में सुधार

संस्थानों के हितों की रक्षा करते हुए करेंगे शिक्षा में सुधार

संक्षेप:

Firozabad News - फिरोजाबाद में प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन का शपथ ग्रहण समारोह लिटिल इंटरनेशनल स्कूल में हुआ। चुनाव से चयनित नए पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। मुख्य अतिथि ने निजी स्कूलों के शिक्षा क्षेत्र में योगदान पर प्रकाश डाला। एसोसिएशन का उद्देश्य शिक्षा की गुणवत्ता सुधारना और निजी संस्थानों के हितों की रक्षा करना है।

Feb 01, 2026 12:17 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, फिरोजाबाद
share Share
Follow Us on

फिरोजाबाद, प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन महानगर इकाई का शपथ ग्रहण समारोह लिटिल इंटरनेशनल स्कूल में समारोह पूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर चुनाव से चयनित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई तो कार्यकारिणी को विस्तार देते हुए नए पदाधिकारी मनोनीत किए। किड्स कॉर्नर स्कूल के प्रशासक डॉ.मयंक भटनागर की अध्यक्षता में हुए शपथ ग्रहण समारोह के मुख्य अतिथि अमरदीप एजुकेशन ग्रुप के विश्वदीप सिंह, विशिष्ट अतिथि डॉ.रजनी यादव, मुख्य वक्ता आईवे स्कूल की नंदनी यादव ने प्राइवेट स्कूलों के शिक्षा के क्षेत्र में योगदान पर प्रकाश डाला। चुनाव से चयनित महानगर अध्यक्ष सौरभ लहरी, उपाध्यक्ष धर्मेंद्र शर्मा, सचिव आशीष शर्मा, कोषाध्यक्ष सुनील राना, मीडिया प्रमुख रवि शर्मा, महिला उपाध्यक्ष अर्चिका अग्रवाल, महिला सह सचिव गुंजन दीक्षित को शपथ ग्रहण कराई।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

डॉ.मयंक भटनागर ने शपथ दिलाते हुए कहा कि एसोसिएशन का उद्देश्य निजी शिक्षण संस्थानों के हितों की रक्षा एवं शिक्षा की गुणवत्ता सुधार के लिए साझा मंच देना है। इस अवसर नौ ब्लॉक के संस्थानों को जोड़ने के लिए कार्यकारिणी विस्तार करते हुए अंशुमन गुप्ता आय व्यय निरीक्षक, चंद्रमोहन शर्मा, सौरभ सिंह, तरुण शर्मा ए‌वं अजीत यादव उपाध्यक्ष, प्रेम कुमार यादव, कृष्णकांत, रोहित शंखवार एवं मिहिर राठौर सह सचिव, कोषाध्यक्ष श्याम सुंदर, आय व्यय निरीक्षक चेतन शर्मा, उत्कर्ष पाठक सह मीडिया प्रभारी एवं बरगेश शर्मा एवं देव वर्मा सदस्य मनोनीत किए।