रात में ऑटो लूटा, अलसुबह दोनों बदमाशों को पुलिस ने दबोचा
Firozabad News - फिरोजाबाद के शिकोहाबाद क्षेत्र में दो बदमाशों ने ऑटो लूटने के बाद पुलिस के साथ मुठभेड़ की। एक बदमाश घायल हुआ और दूसरा गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों के पास से लूटा हुआ ऑटो और हथियार बरामद हुए। घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

फिरोजाबाद के शिकोहाबाद क्षेत्र में दो बदमाशों ने तमंचे के बल पर ऑटो की लूट कर ली। पुलिस को बदमाशों की लोकेशन पता चली तो बदमाशों से सोमवार की अलसुबह ही थाना नसीरपुर पुलिस की मुठभेड़ हो गई। पुलिस की गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया जबकि एक आरोपी को मौके से दबोच लिया। पुलिस को दोनों आरोपियों के पास से लूटा हुआ ऑटो, तमंचा, कारतूस बरामद हुए। मुठभेड़ में घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जहां से दोनों से को जेल भेज दिया। मुठभेड़ में घायल बदमाश ने अपना नाम सोनवीर उर्फ सोनू पुत्र रामदास निवासी ग्राम खितौली थाना नसीरपुर जिला फिरोजाबाद हाल निवासी शम्भू नगर पालीवाल चौराहा किराये का मकान थाना शिकोहाबाद बताया।
जबकि दूसरे बदमाश प्रशान्त उर्फ भोला पुत्र सतीश चन्द्र निवासी ग्राम खितौली थाना नसीरपुर को पकड़ लिया। दोनों को उपचार के बाद जेल भेज दिया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



