Firozabad Police Arrests POCSO Act Accused After Long Search पुलिस ने पोक्सो एक्ट का अभियुक्त पकड़ा, Firozabad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsFirozabad NewsFirozabad Police Arrests POCSO Act Accused After Long Search

पुलिस ने पोक्सो एक्ट का अभियुक्त पकड़ा

Firozabad News - फिरोजाबाद पुलिस ने पोक्सो एक्ट के एक अभियुक्त प्रवीन कुमार को गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक उदयवीर सिंह मलिक ने मुखबिर की सूचना पर उसे विजयपुरा चौराहा के पास पकड़ा। प्रवीन कुमार जिजौली थाना...

Newswrap हिन्दुस्तान, फिरोजाबादSun, 29 Dec 2024 12:21 AM
share Share
Follow Us on
पुलिस ने पोक्सो एक्ट का अभियुक्त पकड़ा

फिरोजाबाद। थाना मक्खनपुर पुलिस ने पोक्सो एक्ट के एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस को उसकी काफी समय से तलाश थी। प्रभारी निरीक्षक उदयवीर सिंह मलिक थाना मक्खनपुर ने हमराह के साथ चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसे विजयपुरा चौराहा थाना क्षेत्र मक्खनपुर से गिरफ्तार किया है। उसका नाम प्रवीन कुमार पुत्र अशोक दीक्षित बताया है। वह जिजौली थाना मक्खनपुर का रहने वाला है। पुलिस को उसकी काफी समय से तलाश थी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।