Firozabad News: पुलिस ने मनचला भेजा जेल
हिन्दुस्तान, फिरोजाबाद
Firozabad News: फिरोजाबाद में मटसेना थाना पुलिस ने पं. रामकिशन महाराज इंटर कालेज के पास चेकिंग के दौरान एक युवक को गिरफ्तार किया। वह महिलाओं और छात्राओं के सामने अश्लील गाने और इशारे कर रहा था। एसएसपी आदित्य लांग्हे के निर्देश पर संदिग्ध लोगों की गिरफ्तारी के अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।

Firozabad News: फिरोजाबाद एसएसपी आदित्य लांग्हे के निर्देश पर संदिग्ध लोगों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मटसेना थाना पुलिस ने पं. रामकिशन महाराज इंटर कालेज इटौरा से आगे चेकिंग के दौरान महिलाओं एवं छात्राओं को देखकर अश्लील गाने एवं इशारे करते हुए अभियुक्त सतेंद्र पुत्र जयपाल सिंह निवासी गांव कंदरपुर को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी विमलेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि एक मनचले को गिरफ्तार कर जेल भेजा।


