
-कब्रिस्तान पर कब्जा किया
Firozabad News - फिरोजाबाद में कई मुकदमे दर्ज किए गए हैं। सलीम ने कब्रिस्तान में अतिक्रमण का मामला उठाया है। एक युवती ने अनुभव यादव पर गाली-गलौज और धमकी देने का आरोप लगाया। महावीर ने गायों को पानी देते समय गुड्डू समेत अन्य के खिलाफ मारपीट की शिकायत की। एक युवती ने दहेज उत्पीड़न के चलते पति और ससुराल वालों के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
फिरोजाबाद। थाना दक्षिण में सलीम निवासी गढ़िया मोहल्ला ने मुकदमा दर्ज कराया है कि कब्रिस्तान में उसके पूर्वजों को दफनाया जा रहा है। अब कब्रिस्तान पर बिलाल, फहीम, शाहरुख, सलमान पुत्रगण बब्बन निवासी लेवर कालोनी ने अतिक्रमण कर लिया है। अतिक्रमण हटाने को कहा तो आरोपियों ने मारपीट की। गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। शिकोहाबाद के युवक पर केस फिरोजाबाद। थाना दक्षिण में छोटी छपैटी निवासी युवती ने मुकदमा दर्ज कराया है कि उसको शिकोहाबाद के मेहरा कालोनी निवासी अनुभव यादव परेशान कर रहा है। उसके वाट्सअप पर लगातार गाली गलौज कर रहा है। जान से मारने की धमकियां दे रहा है।
आरोपी द्वारा मानसिक रूप से उसको परेशान कर दिया है। वाट्सअप चैट के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस उसकी तलाश कर रही है। समर को लेकर मारपीट फिरोजाबाद। थाना दक्षिण में महावीर निवासी बिहारीपुर लालऊ ने मुकदमा दर्ज कराया है कि वह गायों को पानी पिला रहा था। तभी गुड्डू पुत्र भरत ने उसके समर का स्विच बंद कर दिया। जब विरोध किया तो गुड्डू, मोहित, गोलू और अनमोल ने आकर उसके साथ मारपीट की। धमकियां दे रहे हैं। दहेज उत्पीड़न का मुकदमा फिरोजाबाद। थाना दक्षिण में एक युवती ने मुकदमा दर्ज कराया है कि उसकी शादी शिवम निवासी निसातपुरा भोपाल में हुई थी। शादी के बाद अतिरिक्त दहेज को लेकर परेशान किया। कार की मांग करने लगे। आरोपियों द्वारा उससे अक्सर मारपीट की जाती थी। पुलिस की मदद से युवती को मायके वाले ससुराल से निकालकर लाए। पति शिवम, महेंद्र, प्रेमलता, वंदना, रेखा, शीला, रामपाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




