
वर्टिकल व्यवस्था से विद्युत आपूर्ति मे होगा सुधार
Firozabad News - फिरोजाबाद में विद्युत व्यवस्था में सुधार के लिए एसएन विद्युत उपकेंद्र पर हेल्प डेस्क की शुरुआत की गई। विधायक मनीष असीजा ने वर्टिकल व्यवस्था की जानकारी दी, जिससे उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान होगा। वर्तमान में यह व्यवस्था शहरी क्षेत्र में लागू की गई है, और उपभोक्ता टोल फ्री 1912 पर शिकायत कर सकते हैं।
फिरोजाबाद। जनपद की विद्युत व्यवस्था में सुधार के साथ लोगों की समस्याओं के समाधान को लेकर मंगलवार को एसएन विद्युत उपकेंद्र पर हेल्प डेस्क का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि सदर विधायक मनीष असीजा ने कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए शासन की ओर से जारी वर्टिकल व्यवस्था के बारे में जानकारी दी। विद्युत विभाग के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे। विधायक ने कहा कि वर्टिकल व्यवस्था के तहत विद्युत विभाग के सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों को उनकी जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने कहा कि यह व्यवस्था तीन भागों में विभाजित की गई है जिसके तहत कमर्शियल प्रथम, कमर्शियल द्वितीय के अलावा तकनीकी व्यवस्था।
उन्होंने कहा कि तीनों व्यवस्थाओं के तहत विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं का निराकरण होगा। इस मौके पर अधीक्षण अभियंता शहरी क्षेत्र विजय मोहन खेड़ा ने बताया कि फिलहाल यह व्यवस्था शहरी क्षेत्र में की गई है। बाद में इसका विस्तार होगा। विद्युत अधिकारी ने कहा की नई व्यवस्था के तहत उपभोक्ताओं की समस्याओं एवं सुझाव तत्काल रूप से मिलेंगे। उन्होंने कहा कि अगर किसी उपभोक्ता को अधिकारियों के नंबर नहीं मालूम है तो वह टोल फ्री 1912 पर अपनी शिकायत को दर्ज करा सकते हैं। कार्यक्रम में अधिशासी अभियंता प्रथम कालीचरण, अधिशासी अभियंता द्वितीय नरेंद्र सिंह, सभी उपखंड अधिकारी, सभी अवर अभियंताओं के अलावा विद्युत विभाग के सभी कर्मचारी मौजूद थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




