
शहर से खत्म होंगे आवारा कुत्ते, 20 का किया बधियाकरण
Firozabad News - फिरोजाबाद में आवारा कुत्तों की समस्या से निपटने के लिए एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर शुरू हो गया है। पहले चरण में 20 कुत्तों का बधियाकरण किया गया है। सेंटर पर कुत्तों की संख्या कम करने के लिए ऑपरेशन किया जा रहा है। इससे शहर में आवारा कुत्तों की समस्या में कमी आने की संभावना है।
फिरोजाबाद। आने वाले वक्त में आवारा कुत्तों की समस्या से लोगों को निजात मिल जाएगी। एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर ने अपना काम शुरू कर दिया है। कुत्तों का धीरे-धीरे बधियाकरण किया जा रहा है, ताकि हर साल बढ़ने वाली इनकी संख्या पर अंकुश लग सके। पहले चरण में अब तक 20 कुत्तों का बधियाकरण किया जा चुका है। शहर में साल-दर-साल आवारा कुत्तों की संख्या बढ़ती जा रही है। कुत्तों की संख्या कम होने से पहले ही छोटे-छोटे पिल्ले शहर की गलियों में घूमते हुए दिखाई देते हैं। इसके लिए नगर निगम द्वारा एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर बनाया गया है। सोफीपुर पर बनाए गए एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर ने अपना काम भी शुरू कर दिया है।

टीम शहर के विभिन्न हिस्सों से कुत्तों को पकड़ कर यहां पर ला रही है। अब तक एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर पर करीब 35 पशु पहुंच चुके हैं तथा यहां पर इनका ऑपरेशन कर बधियाकरण किया जा रहा है। मंगलवार शाम तक 20 कुत्तों का बधियाकरण किया गया। आवारा कुत्तों की समस्या से निजात दिलाने के लिए एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर बनाया गया है तथा सेंटर पर 20 कुत्तों का ऑपरेशन कर बधियाकरण किया गया है। अभी इन्हें सेंटर पर ही रख कर इनके खाने-पीने एवं इलाज की व्यवस्था देखेंगे। इससे शहर को आने वाले वक्त में आवारा कुत्तों की समस्या से भी निजात मिल सकेगी। -निहाल सिंह, सहायक नगर आयुक्त, नगर निगम फिरोजाबाद

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


