Hindi NewsUttar-pradesh NewsFirozabad NewsFirozabad Incidents Assaults Over Alcohol Disputes and Missing Girl Case
रुपयों के विवाद में ईंट मारी

रुपयों के विवाद में ईंट मारी

संक्षेप:

Firozabad News - फिरोजाबाद में शराब पीने को लेकर विवाद में मारपीट की घटनाएं सामने आई हैं। अंकित यादव और धीरज ने थाना में शिकायत दर्ज कराई है। इसके अलावा, एक युवक की बेटी गायब हो गई है, जिसे किसी ने बहला-फुसलाकर ले...

Oct 25, 2025 08:57 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, फिरोजाबाद
share Share
Follow Us on

फिरोजाबाद। थाना लाइनपार में अंकित यादव पुत्र दिनेश निवासी कोटला मोहल्ला ने मुकदमा दर्ज कराया है कि रुपयों को लेकर विवाद में टीटू और विकास पुत्रगण प्रमोद निवासी नगला विष्णु ने मारपीट शुरू कर दी। ईंट उठाकर पीठ में मारी और आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग निकले। शराब पीने से रोकने पर पीटा फिरोजाबाद। थाना नारखी में धीरज पुत्र जंगपाल निवासी गढ़ी उदी ने मुकदमा दर्ज कराया है कि उसकी पत्नी शशि ने घर के आगे शराब पीने से युवकों से मना किया। इसी बात को लेकर बबलू, मनोज पुत्रगण जंगपाल, गोलू, आसिक पुत्रगण मनोज ने मारपीट कर दी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। युवती घर से चली गई फिरोजाबाद। थाना नारखी में नयाबांस निवासी युवक ने मुकदमा दर्ज कराया है कि उसकी बेटी किसी से फोन पर बात करती थी। अब बेटी गायब हो गई है। बेटी को युवक बहला फुसलाकर ले गया है। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चाकू के साथ गिरफ्तार फिरोजाबाद। थाना रामगढ़ पुलिस ने सर्वेश कुमार पुत्र हरविलास निवासी साढ़ूपुर मक्खनपुर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक चाकू बरामद किया है। आरोपी को पुलिस ने भीकनपुर तिराहे के पास से दबोच लिया। वह किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा था।