जनमानस थीम पर होगा इस बार फिरोजाबाद महोत्सव
Firozabad News - फिरोजाबाद जिले में महोत्सव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। जिलाधिकारी रमेश रंजन ने अधिकारियों के साथ बैठक कर महोत्सव की थीम पर चर्चा की। इस बार महोत्सव की थीम और लोगो जनता के बीच प्रतियोगिताओं के माध्यम...

फिरोजाबाद। जिले में फिरोजाबाद महोत्सव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। मंगलवार को जिलाधिकारी रमेश रंजन ने इस संबंध में अधिकारियों से बात कर फिरोजाबाद महोत्सव की थीम पर मंथन किया। वहीं फिरोजाबाद महोत्सव की थीम के लिए लोगो प्रतियोगिताओं के माध्यम से जनता के बीच से तलाशा जाएगा। कलक्टेट सभागार में बैठक की अध्यक्षता कर रहे जिलाधिकारी रमेश रंजन ने कहा कि महोत्सव की थीम एवं लोगो इस बार जनमानस पर आधिरत होगा। इसके लिए उन्होंने जिला बेसिक शिक्षाधिकारी एवं जिला विद्यालय निरीक्षक को प्रतियोगिताओं के माध्यम से थीम एवं लोगो जनता के बीच से चुनने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि थीम एवं लोगो प्रतियोगिता में विजेताओं को पुरस्कृत भी किया जाएगा।
जिलाधिकारी ने कहा कि महोत्सव में सभी विभागों की कल्याणकारी योजनाओं की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इस अवसर पर जनता की रुचि के अनुसार फन जोन, फूड जोन भी लगाए जाएंगे। इसके साथ में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव में स्थानीय कलाकारों को ज्यादा से ज्यादा अवसर दिए जाएंगे। स्कूली बच्चों एवं स्वयंसेवी संस्थाओं की मदद से विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य के साथ जिले के अधिकारियों ने सहभागिता की।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


