फैक्ट्री में भट्ठी लीक होने से अफरा-तफरी
Firozabad News - फिरोजाबाद के दक्षिण क्षेत्र स्थित एक फैक्ट्री में भट्ठी लीक होने से अफरा-तफरी मच गई। पिघला हुआ कांच बहने लगा और दमकल कर्मियों ने उसे ठंडा करने में मदद की। इस हादसे में कोई चोट नहीं आई, लेकिन लाखों...

फिरोजाबाद। थाना दक्षिण क्षेत्र स्थित एक फैक्ट्री में भट्ठी लीक होने से अफरा-तफरी मच गई। भट्ठी से निकल कर पिघला हुआ कांच बहने लगा। दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंच कर गर्म कांच को ठंडा करने में मदद की। पत्थर वाली गली स्थित क्वालिटी ग्लास में रविवार भोर में भट्टी लीक हो गई। जिससे भट्टी से पिघला कांच बहने लगा। भट्टी लीक होने से कारखाने में भगदड़ मच गई। खबर मिलने पर फैक्ट्री मालिक भी यहां पर पहुंच गए। आसपास के लोग भी एकत्रित हो गए। लीक होने का पता चलते ही दमकल मौके पर पहुंची।
फायर कर्मियों ने गर्म कांच के लावे को फैलने से रोका। बाद में काफी प्रयासों के बाद उसे ठंडा किया। कांच का लावा ठंडा होने से लोगों ने राहत की सांस ली। फायर अधिकारी दुर्गेश कुमार ने बताया हादसे में किसी को भी चोट नहीं आई है। वहीं भट्ठी के लीक होने से लाखों रुपये का नुकसान हो गया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।