चिकित्सक के अलावा स्टाफ नर्स का काटा वेतन

Feb 15, 2026 12:29 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, फिरोजाबाद
share

Firozabad News - फिरोजाबाद में मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बिना बताए ड्यूटी से गायब रहने वाले डॉक्टर अभिषेक गुप्ता और स्टाफ नर्स रीना का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए। उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उसायनी का निरीक्षण करते हुए सफाई व्यवस्था दुरुस्त पाई और टीकाकरण तथा रोगियों की स्क्रीनिंग पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया।

चिकित्सक के अलावा स्टाफ नर्स का काटा वेतन

फिरोजाबाद। बिना बताए ड्यूटी से गायब रहने वाले एक चिकित्सक तथा स्टाफ नर्स का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश जारी किए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने शनिवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उसायनी का निरीक्षण करते हुए यह कार्रवाई की। निरीक्षण के दौरान सफाई व्यवस्था दुरुस्त मिली। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी को क्षेत्र में भ्रमण करते हुए आयुष्मान कार्ड के अलावा टीकाकरण के कार्य पर विशेष ध्यान देने को कहा। निरीक्षण के दौरान सीएमओ डॉक्टर रामबदन राम को अस्पताल में डॉक्टर अभिषेक गुप्ता तथा स्टाफ नर्स रीना बिना बताए ड्यूटी से गायब मिले। उन्होंने तत्काल दोनों का एक दिन का वेतन काटने को निर्देश जारी किए।

उन्होंने अस्पताल में विभिन्न व्यवस्थाओं को देखा जहां उन्हें सफाई व्यवस्था पूरी तरह दुरुस्त मिली। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर रजनीकांत को निर्देश दिए थे कि वह एमसीडी कार्यक्रम के तहत टीबी, कैंसर के अलावा कुछ रोगियों की स्क्रीनिंग को लेकर विशेष अभियान चलाने को कहा। उन्होंने कहा कि ओपीडी में आने वाले प्रत्येक मरीज की जांच की जाए। उन्होंने कहा कि हाइपरटेंशन के अलावा शुगर के मरीजों पर विशेष ध्यान दिया जाए तथा उनकी अनिवार्य रूप से जांच की जाए। आयुष्मान कार्ड के अलावा टीकाकरण को लेकर क्षेत्र में भ्रमण किया जाए। अचानक निरीक्षण से अस्पताल के कर्मचारियों में हड़कंप मच गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।