कार शोरूम पर की फायरिंग, शीशे तोड़े कार शोरूम पर की फायरिंग, शीशे तोड़े
टूंडला क्षेत्र स्थित मारुति कार के शोरूम पर बुधवार रात को दबंगों ने फायरिंग कर दी। गोली लगने से सामने का शीशा टूट गया। इस दौरान गार्ड से मारपीट भी की। वहीं शोरूम के मालिक को अभद्र भाषा से संबोधित...
टूंडला क्षेत्र स्थित मारुति कार के शोरूम पर बुधवार रात को दबंगों ने फायरिंग कर दी। गोली लगने से सामने का शीशा टूट गया। इस दौरान गार्ड से मारपीट भी की। वहीं शोरूम के मालिक को अभद्र भाषा से संबोधित किया। दहशत फैलाने के बाद बाइक सवार भाग गए। फायरिंग का पता चलते ही एसपी सिटी ने पहुंच कर घटना की जानकारी की। फायरिंग करने वालों की तलाश की जा रही है।
राजा का ताल स्थित मारुति कार के शोरूम पर बाइक सवार बदमाशों ने बुधवार की रात दहशत फैलाई। बदमाशों ने शोरूम पर जमकर फायरिंग की। गोली लगने से शोरूम का शीशा टूट गया। देर रात एक ट्रोला आया था उसके लिए गार्ड सुभाष ने गेट खोला था। शोरूम पर तैनात दो गार्ड कुंवरपाल और दिनेश राउंड पर थे। उसी दौरान बाइक सवार दो युवक वहां आ गए। आते ही उन्होंने गार्ड को गालियां दीं। शोरूम मालिक पर अधिकारियों को अभद्र भाषा में संबोधित किया। उसी दौरान राउंड लगाकर गार्ड वहां पहुंच गया। इस पर बाइक सवार उससे मारपीट करते हुए वहां से भाग गए। गार्ड ने गोलीकांड के बारे में अधिकारियों को बताया। गोलीकांड का पता चलते ही शोरूम के जनरल मैनेजर व अन्य अधिकारी पहुंच गए। गोली कांड का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। एसपी सिटी प्रबल प्रताप ने मौके पर पहुंच कर घटना की जानकारी की। गोलीकांड की तहरीर दी गई है।
एसपी सिटी ने सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाले
एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह ने गुरुवार को शोरूम पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। वहां मौजूद कर्मचारियों और गार्डों से पूछताछ की। पुलिस मामले की कई बिन्दुओं पर तहकीकात कर रही है।
चोरी भी हो चुकी है शोरूम में
कुछ दिन पहले शोरूम पर चोरों ने दस्तक दी थी। चोरों ने वहां से नकदी व सामान चोरी कर लिया था। शोरूम में चोरों ने जमकर तोड़फोड़ भी की थी। पुलिस उस मामले में अभी कोई सुराग नहीं लगा सकी है।