ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश फिरोजाबादफायर कर्मियों ने ग्रामीण क्षेत्रो में एंटी लार्वा का छिड़काव किया

फायर कर्मियों ने ग्रामीण क्षेत्रो में एंटी लार्वा का छिड़काव किया

जिले में डेंगू ने कहर बरपा रख है। जिला प्रशासन इसकी रोकथाम को हर सम्भव प्रयास कर रहा है। फायर विभाग भी पीछे नही है। फायर कर्मियों ने नगर में कई...

फायर कर्मियों ने ग्रामीण क्षेत्रो में एंटी लार्वा का छिड़काव किया
हिन्दुस्तान टीम,फिरोजाबादThu, 16 Sep 2021 08:10 PM
ऐप पर पढ़ें

जिले में डेंगू ने कहर बरपा रख है। जिला प्रशासन इसकी रोकथाम को हर सम्भव प्रयास कर रहा है। फायर विभाग भी पीछे नही है। फायर कर्मियों ने नगर में कई स्थानों पर एंटी लार्वा केमिकल का छिड़काव किया।

फायर कर्मियों ने गुरुवार को ग्रामीण इलाकों में पहुंचकर एंटी लार्वा का छिड़काव किया। नाली पोखर जल भराव के स्थान पर दवा छिड़की। फायर कर्मियों ने ढोलपूरा, इंडस्ट्रियल एरिया, राजा का ताल, गोविंद नगर, भोगी नगर में एंटी लार्वा केमिकल का छिड़काव किया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी जसवीर सिंह ने बताया फायर विभाग जिलाधिकारी के निर्देश पर लगातार एंटी लार्वा केमिकल का छिड़काव कर रहा है। जिससे जनपद में डेंगू की कहर पर अंकुश लगाया जा सके। फायर विभाग केमिकल नगर निगम से लेकर छिड़काव कर रहा है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें