झोंपड़ी में आग से आधा दर्जन गोवंश झुलसे
Firozabad News - गाँव फतेहपुर नसीरपुर में पशुओं के बाड़े में आग लगने से आधा दर्जन पशु झुलस गए। पीड़ित ने आग लगाने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आग लगने से गोवंश को बचाने के लिए गाँव के लोगों ने प्रयास किया।

थाना नगला खंगर के गाँव फतेहपुर नसीरपुर में पशुओं के बाड़े में आग लगने से आधा दर्जन पशु झुलस गए। पीड़ित ने बाड़े में रंजिशन आग लगाने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। राजकुमार पुत्र सतीश निवासी फतेहपुर नसीरपुर थाना नगला खंगर ने अपने पशुओं के लिए बाड़ा (घेर) बनाया है। जहां उसके आधा दर्जन से अधिक गोवंश एवं अन्य पशु रहते हैं। मंगलवार सुबह किसी तरह से किसान के बाड़े में झोपड़ी में आग लग गई। आग लगते ही उसमें आग की लपटे उठने लगी। आग की लपटे देखकर गांव के लोगों की भीड़ जमा हो गई।
लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया तथा आग से गोवंश को बचाया गया, लेकिन तब तक पशु झुलस चुके थे। पीड़ित ने कुछ लोगों पर रंजिशन पशुओं की झोपड़ी में आग लगाने का आरोप लगाया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


