Firozabad News: मकान में रखे उपलों में आग, मची अफरा-तफरी

हिन्दुस्तान, फिरोजाबाद
Follow us on Google News
share

Firozabad News: गांव गढ़ी हर्राय में रविवार को छत पर रखे उपलों में आग लग गई, जिससे अफरा-तफरी मच गई। दमकल की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि समय पर कार्रवाई की गई, जिससे बड़ा हादसा टल गया। ग्रामीणों ने सूझबूझ दिखाते हुए आग लगने की सूचना तुरंत दी।

Firozabad News: मकान में रखे उपलों में आग, मची अफरा-तफरी

Firozabad News: थाना पचोखरा क्षेत्र के गांव गढ़ी हर्राय में रविवार को छत के ऊपर रखे उपलों में आग लग गई। इससे अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची दमकल ने आग पर काबू पाया। गनीमत रही कोई बड़ा हादसा नहीं हो सका। सुनहरी बघेल पुत्र तेजपाल बघेल निवासी गढ़ी हर्राय ने अपने मकान की तीसरी मंजिल पर उपलों को एकत्रित कर रखा था। रविवार को अज्ञात कारणों के चलते उपलों में आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटें उठने लगी। आनन फानन में ग्रामीणों ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत आग लगने की सूचना दमकल को दी। खबर मिलते ही दमकल की गाड़ी एवं थाना पचोखरा पुलिस मौके पर पहुंची।

दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि आग पर समय रहते काबू पा लिया गया। इससे बड़ा हादसा टल गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।