शिकोहाबाद की सब्जी मंडी में अग्निकांड से 40 दुकानें खाक
Firozabad News - शिकोहाबाद के कटरा बाजार स्थित सब्जी मंडी में शनिवार को मध्य रात 2 बजे बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग ने कई दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे करोड़ों का सामान जलकर खाक हो गया। दमकल की कई गाड़ियों ने 4 घंटे में आग पर काबू पाया। सीएम ने पीड़ितों को मुआवजा दिलाने के निर्देश दिए।

शिकोहाबाद। शिकोहाबाद के कटरा बाजार स्थित सब्जी मंडी में शनिवार की मध्य रात 2 बजे बिजली के शॉर्ट सर्किट से सब्जी मंडी की दुकानों में आग लग गई। आग ने धीरे धीरे पूरी सब्जी मंडी को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे सब्जी मंडी की अस्थाई दुकानों में लगी बांस बल्ली धूं धूं कर जल उठी। आग ने धीरे धीरे कपड़े की दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे दुकानों से आग के शोले उठने लगे। आग की सूचना पर पहुंची पुलिस, फायर बिग्रेड की आधा दर्जन गाड़ियों के फायर फाइटर्स ने लगभग 4 घंटे की अथक प्रयास के बाद आग पर काबू पाया।
करीब 40 दुकानों में रखा सब्जियों और कपड़ों की दुकानों का करोड़ों का सामान जलकर खाक हो गया। तहसील प्रशासन ने नुकसान का आंकलन शुरू कर दिया है। वहीं सीएम योगी आदित्यनाथ ने फिरोजाबाद जिला प्रशासन को पीड़ितों को मुआवजा दिलाने और नुकसान के आंकलन ने निर्देश दिए हैं।शनिवार की मध्य रात करीब दो बजे कटरा बाजार की सब्जी मंडी में बिजली के तारों के शॉर्ट सर्किट से निकली चिंगारी ने सब्जी मंडी की दुकानों में आग लग गई। टटिया, बांस बल्ली से जुड़ी दुकानों में एक एक कर आग दुकानों में फैलती चली गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग की लपटें उठते देखकर वहां रहने वाले लोगों में अफरा तफरी मच गई। लोग अपने घरों को छोड़कर बाहर आ गए। देखते ही देखते सब्जी मंडी की लगभग तीन दर्जन से अधिक दुकानें जलकर राख हो गईं। आग ने सब्जी मंडी की दुकानों के साथ ही सड़क की दूसरी ओर स्थित कपड़े की दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया। गारमेंट की पांच दुकानें भी जलकर खाक हो गईं। दुआ गारमेंट्स, गौरव गारमेंट, मुईनुद्दीन की दुकानें पूरी तरह से जलकर खाक हो गई। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने आग को बुझाने की कोशिश की लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। आग की सूचना पर पुलिस के साथ फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं। शिकोहाबाद फायर बिग्रेड की एक गाड़ी आग पर काबू पाने में नाकाम रही। उसके बाद जनपद की आधा दर्जन फायर ब्रिगेड की गाड़ी को मौके पर बुला लिया। सीएफओ सतेंद्र पांडे, ब्रजेश कुमार के नेतृत्व में आधा दर्जन गाड़ियों ने करीब 3 से 4 घंटे में आग पर काबू पाया। मध्य रात्रि 2 बजे लगी आग पर सुबह 6 बजे काबू पाया जा सका। आग की विकरालता के आगे सब खाकआग इतनी प्रचंड थी कि आग को दूर से भी देखा जा सकता था। काफी ऊंचाई तक आग की लपटें और धुएं का गुबार दिख रहा था। सब्जी मंडी में मंजर किसी भयावह हादसे से कम नहीं था। कपड़े के दुकानदारों की मानें तो उनकी दुकानों में लाखों का ब्रांडेड कपड़ा भरा हुआ था। मंडी में सब्जियों का भारी स्टॉक रखा हुआ था। लाखों का फर्नीचर जल गया। आग दो बाइक, साइकिल भी जलकर खाक हो गई है। सब्जी की किसी दुकान में 20 हजार तो किसी में 30 हजार रुपये तक की सब्जी रखी हुई थी जो आग की भेंट चढ़ चुकी थी। दुकानदार अपनी जली हुई दुकानों को देखकर गम के माहौल में थे। उनके सामने रोजी रोटी का संकट खड़ा हो गया है। आग से सब कुछ खत्म होने के बाद पीड़ित दुकानदार काफी दुखी नजर आ रहे थे। नुकसान की रिपोर्ट शासन को भेजीएसडीएम डॉ गजेन्द्र पाल सिंह ने राजस्व विभाग की टीम के साथ रविवार की सुबह पहुंचकर पीड़ित दुकानदारों से मिले। उन्होंने राजस्व विभाग की टीम से हुए नुकसान का आंकलन कराया। उसके बाद रिपोर्ट को बनाकर शासन को भेज दिया। आसपास की दमकलों ने पाया आग पर काबूआग इतनी प्रचंड थी कि आग को बुझाने के लिए फिरोजाबाद, सिरसागंज, जसराना से दमकल की गाड़ियों को बुलाया गया। आग को बुझाने में करीब 40 से 50 फायर फाइटर्स आग को बुझाने में जूझते रहे। जैसे ही गाड़ी पानी से खाली होती तब तक दूसरी गाड़ी से पानी की बौछार की जा रही थी। मुख्य अग्निशमन अधिकारी सतेंद्र कुमार पांडे ने बताया कि शिकोहाबाद फायर स्टेशन को सब्जी मंडी में आग लगने की सूचना के बाद तत्काल आधा दर्जन गाड़ियां को बुलाया गया। सब्जी मंडी की लगभग 34 दुकानें व कपड़े की सात दुकानें खाक हो गईं।सब्जियों और कपड़ों को बटोरते रहेस्थानीय दुकानदार शोएब का कहना है कि मंडी में आग की लपटें उठ रही थी। जब बाहर निकल कर देखा तो यहां सब कुछ जल चुका था। आग इतनी भयंकर थी, जिससे पूरी मंडी ही जल गई। सब्जी मंडी में आग बुझने के बाद रविवार की सुबह सब्जी के कारोबारी अपनी अपनी दुकानों में जली सब्जी को उठाने के लिए जुटे हुए थे। वह इस उम्मीद में थे कि कुछ सब्जी जलने से बची हो तो उसे अलग कर लिया जाए। एक एक दुकानदार अपनी दुकानों में जली सब्जी उठाने में जुटे हुए थे। विधायक सहित कई नेता मिले पीड़ितों से सब्जी मंडी में भीषण अग्निकांड के बाद सपा के विधायक डॉ मुकेश वर्मा, समाजसेवी अब्दुल वाहिद, भाजपा चेयरमैन प्रतिनिधि राजीव गुप्ता, व्यापारी नेताओं ने पीड़ितों से मुलाकात की। उन्होंने व्यापारियों को मदद का भरोसा दिलाया। विधायक ने कहा कि वह सरकार से बात कर मदद दिलाने का प्रयास करेंगे। आग से सब्जी मंडी में प्रभावित दुकानदारशिकोहाबाद के कटरा बाजार की सब्जी मंडी में आग से मोहम्मद नसरुद्दीन का 30 हजार, इकरार का 30 हजार, रियाजउद्दीन का 30 हजार, निजाम का 50 हजार, रोहित का 30, आशिफ पुत्र निजाम का 25 हजार, शाहरुख का 25 हजार, वकील का 30 हजार, कमरुद्दीन का 35 हजार, रमेश का 20 हजार, गब्बर का 20 हजार, आमिर का 30 हजार, लियाकत का 20 हजार, ऐनुल का 40 हजार, आदिल का 20 हजार, अजपेज का 50 हजार, अकील मुन्ना शहीद का 20 हजार, सोयब का 50 हजार, नसुद्दीन का 20 हजार, अमन का 20 हजार, रामप्रकाश का 50 हजार, हासिफ का 20 हजार, इमरान का 20 हजार, फैजान का 20 हजार, मोहम्मद इशाद का 25 हजार, श्याम बाबू का 15 हजार, रसीद का 15 हजार, रहीस का 15 हजार, कल्लू का 20 हजार, मोहम्मद रईस का 20 हजार का नुकसान हुआ है। वहीं गारमेंट के कारोबारी दुआ गारमेंट्स के मालिक मोहम्मद शहीद का 90 लाख, गौरव रेडीमेड के सियाराम का 30 लाख, मोईनउद्दीन का 15 लाख रुपए का नुकसान बताया जा रहा है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


