
श्रम विभाग की आर्थिक मदद से विधवा को मिली राहत
Firozabad News - फिरोजाबाद के दतौजी निवासी रामप्रकाश की मौत के बाद उसके परिवार की आर्थिक स्थिति बिगड़ गई। पत्नी मंजू देवी ने कामगार मृत्यु एवं दिव्यांगता योजना से सहायता प्राप्त की, जिससे उन्होंने कुटीर उद्योग शुरू किया और हस्त निर्मित दीये बनाने लगीं। अब उनके दीये की अच्छी डिमांड है, जिससे परिवार का पालन-पोषण बेहतर हो रहा है।
फिरोजाबाद। दतौजी निवासी मजदूर के परिवार की आर्थिक स्थिति उस वक्त काफी खराब हो गई, जब एक दिन काम करते वक्त उनकी मौत हो गई। इस स्थिति में इस परिवार के लिए मददगार साबित हुई कामगार मृत्य एवं दिव्यांगता योजना। सरकार की इस योजना का लाभ इस परिवार को मिला तो बच्चों के पालन-पोषण के लिए चिंतित मजदूर की पत्नी ने श्रम विभाग से मिली मदद से खुद का रोजगार शुरू किया, जो आज इस परिवार के पालन पोषण में मददगार भी साबित हो रहा है। शासन प्रशासन सदैव इस बात के लिए प्रयासरत है कि समाज के हर वर्ग के व्यक्तियों का विपरीत परिस्थितियों में साथ दिया जाए।
इसके लिए सरकार ने हादसों से पीड़ित मजदूरों के परिवार के लिए उत्तर प्रदेश सन्निर्माण कर्मकार बोर्ड द्वारा कामगार मृत्यु एवं दिव्यांगता सहायता योजना का संचालन किया जा रहा है। कामगार मृत्य एवं दिव्यांगता योजना के तहत सरकार द्वारा मृत मजदूरों के परिवारों को 5.25 लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता दी जाती है। यह योजना उन परिवारों के लिए मददगार बनती है, जो घर के मुखिया की मौत के बाद पूरी तरह टूट जाते हैं। दतौजी निवासी मजदूर रामप्रकाश का परिवार भी कुछ इसी स्थिति में पहुंच गया था। रामप्रकाश की एक घर की छत पर पानी की टंकी की फिटिंग करते वक्त करंट लगने से मौत हो गई। पत्नी मंजू देवी पर चार बच्चों की जिम्मेदारी आ गई। इस दौरान मंजू देवी को योजना का पता चला तो उन्होंने श्रम विभाग को आवेदन दिया। जहां से जिलाधिकारी के पास पहुंचा तो डीएम ने इस आवेदन को स्वीकृत करते हुए पीड़ित परिवार को धनराशि देने के निर्देश दिए। श्रम विभाग की जांच में भी मंजू देवी इसकी पात्र पाई गई। मंजू देवी ने इस धनराशि से अपना कुटीर उद्योग शुरू किया तथा हस्त निर्मित दीया बनाना शुरू कर दिए, जो कलात्मक होने के साथ-साथ लोगों के घरों के लिए भी उपयोगी थे। आज इनके दीया की अच्छी डिमांड निकल रही है तथा इससे परिवार के पालन में भी मदद मिल रही है। वहीं इससे बच्चों को बेहतर शिक्षा भी

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




