Firozabad News: ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत
Firozabad News: शिकोहाबाद में रेलवे किनारे एक महिला का शव मिला। गड़िया गांव के लोग शौच के लिए गए थे, तभी शव को देखा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। माना जा रहा है कि महिला ट्रेन की चपेट में आई। अभी तक शव की पहचान नहीं हो पाई है।

Firozabad News: शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के आरौंज गड़िया के पास रेलवे किनारे महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया। शुक्रवार की सुबह गड़िया गांव के लोग रेलवे लाइन के पास शौच करने के लिए गए तो महिला के शव को देखकर हैरत में पड़ गए। माना जा रहा है कि महिला की अज्ञात ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर शिनाख्त कराने का प्रयास कराया, लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो सकी।
उसके बाद उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार ने कहा कि अज्ञात महिला की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई है। अभी तक शव की शिनाख्त नहीं हुई है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


