ट्रैक्टर ने एक्टिवा में मारी टक्कर, एक की मौत
Firozabad News - टूंडला में एक ट्रैक्टर ने एक्टिवा को टक्कर मार दी, जिसमें पिता और पुत्र घायल हो गए। पिता, देवेन्द्र कुमार, को गंभीर स्थिति में आगरा रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। घटना की रिपोर्ट स्थानीय थाने में दर्ज कराई गई है।

टूंडला थानान्तर्गत ट्रैक्टर द्वारा एक्टिवा में टक्कर मार देने से पिता पुत्र घायल हो गये। बाद में इलाज के दौरान पिता की मृत्यु हो गई। जिसकी रिपोर्ट थाने में लिखाई गई है। सिया कुमारी पत्नी देवेन्द्र कुमार निवासी भौडेला थाना नारखी ने लिखाई रिपोर्ट में बताया है कि उसके पति देवेन्द्र कुमार पुत्र हाकिम सिंह बेटा अभय प्रताप को विगत सात फरवरी को पेपर दिलवाने एक्टिवा से सिरसांगज गए थे। पेपर दिलवाने के बाद लौटते समय जरौली कला पुराना बाईपास पर आ रहे ट्रेक्टर चालक ने एक्टिवा में टक्कर मार दी। जिसमें पिता व पुत्र घायल हो गये। स्थानीय लोगों ने दोनों को ट्रामा सेन्टर फिरोजाबाद में भर्ती कराया।
स्थिति सही न होने के कारण देवेंद्र को आगरा रेफर कर दिया। उसकी उपचार के दौरान मृत्यु हो गयी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


