रास्ता रोककर दबंगों ने पिता पुत्र से की मारपीट
Firozabad News - शिकोहाबाद में गाय को पानी पिलाने जा रहे पिता-पुत्र पर गांव के दबंगों ने हमला किया। घटना में दोनों घायल हो गए। पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दी, जिसके आधार पर एससीएसटी एक्ट सहित कई धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर जांच शुरू कर दी है।

शिकोहाबाद में गाय को पानी पिलाने जा रहे पिता पुत्र को गांव के दबंगों ने पीट दिया। जिससे पिता पुत्र घायल हो गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने एससीएसटी एक्ट सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सतीश कुमार बाल्मीकि पुत्र बच्चनलाल निवासी रजौरा थाना नसीरपुर ने शिकायती पत्र देते हुए कहा कि वह गाय को तालाब पर पानी पिलाने के लिये जा रहे था। तभी रास्ते में भीम सैन पुत्र रामबहादुर सिंह ने अपने 4-5 लोग अज्ञात लोगों के साथ आकर रास्ता रोक लिया। पीड़ित को आगे नहीं जाने दिया। आरोपी पीड़ित के पिता के साथ गाली ग्लौज करने लगा।
जब उसने विरोध किया तो आरोपियों ने पिता पुत्र पर लाठी डंडे से हमला कर दिया। घटना में पिता पुत्र घायल हो गए। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर एससीएसटी एक्ट सहित कई गंभीर धाराओं में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


