स्कूटी-बुलेट की भीषण भिड़ंत में महिला की मौत, तीन घायल

Feb 25, 2026 07:10 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, फिरोजाबाद
share

Firozabad News - थाना शिकोहाबाद के गांव डडियामई कट के पास स्कूटी और बुलेट की भीषण भिड़ंत में 45 वर्षीय महिला सुनीता देवी की मौत हो गई। हादसे में 3 युवक घायल हुए हैं। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया।

स्कूटी-बुलेट की भीषण भिड़ंत में महिला की मौत, तीन घायल

थाना शिकोहाबाद क्षेत्र के गांव डडियामई कट के पास स्कूटी, बुलेट की भीषण भिड़ंत में स्कूटी सवार महिला की मौत हो गई। जबकि हादसे में 3 युवक घायल हो गए। पुलिस ने सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया। सुनीता देवी (45) पत्नी चरण पत्नी चरण सिंह निवासी केशरी थाना नसीरपुर कुछ समय पहले गिरकर चोटिल हो गई थी। बुधवार को महिला का बेटा आलोक (20) अपनी मां का शिकोहाबाद में एक्सरे कराकर स्कूटी से अपने गांव केशरी जा रहा था। जब युवक की बाइक डडियामई कट के पास पहुंची ही थी कि तभी सामने से आते हुए युवकों की बुलेट स्कूटी से टकरा गई।

हादसा होते ही स्कूटी, बुलेट सवार युवक रोड पर गिरे जिससे महिला सहित चारों लोग घायल हो गए। हादसा इतना भीषण था कि स्कूटी के परखच्चे उड़ गए। पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने परीक्षण के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।