अनियंत्रित होकर खाई में गिरी तेज रफ्तार कार, चार घायल
Firozabad News - जसराना थाना क्षेत्र में एटा-शिकोहाबाद रोड पर पटीकरा पुल के पास एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। कार चालक पूनम थी और वह ट्रक को बचाने के प्रयास में हादसे का शिकार हुई। दुर्घटना में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तुरंत बाहर निकाला गया।

थाना जसराना के अन्तर्गत एटा शिकोहाबाद रोड पर पटीकरा पुल के पास सड़क हादसे में एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। शिकोहाबाद की ओर से आ रही कार एक ट्रक को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। कार को पूनम पत्नी अश्विनी कुमार निवासी किशनपुर शिकोहाबाद चला रही थी। दुर्घटना में वाहन सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। स्थानीय लोगों और राहत टीम की मदद से सभी घायलों को तुरंत खाई से बाहर निकाला। तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह गाड़ी काफी तेज गति में थी। एक तीखे मोड़ पर चालक वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा, जिसके कारण कार सीधे सड़क किनारे बनी गहरी खाई में पलट गई।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


