Firozabad News: तहसील के गेट पर ताला डालकर किसान समस्याओं पर नारेबाजी

हिन्दुस्तान, फिरोजाबाद
share

Firozabad News: शिकोहाबाद में भारतीय किसान क्रांति यूनियन ने किसानों की समस्याओं को लेकर प्रदर्शन किया। उन्होंने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन देकर सरकार से आलू फसल के उचित दाम दिये जाने और बेमौसम बारिश से हुए नुकसान का मुआवजा मांगने की मांग की। अगर समस्याएं हल नहीं हुईं, तो आंदोलन करने की चेतावनी दी।

Firozabad News: तहसील के गेट पर ताला डालकर किसान समस्याओं पर नारेबाजी

Firozabad News: शिकोहाबाद। भारतीय किसान क्रांति यूनियन के पदाधिकारियों ने किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर तहसील परिसर में पैदल मार्च कर प्रदर्शन किया। संगठन के कार्यकर्ताओं ने तहसील गेट पर ताला डालकर अपनी मांगों को लेकर जमकर नारेबाजी की।

ज्ञापन सौंपना

भारतीय किसान क्रांति यूनियन ने भारत अमेरिका के मध्य हुई ट्रेड डील का विरोध करते हुए राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। इसके साथ ही किसानों की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि किसानों की आलू की फसल के रुपए न मिलने से वह आर्थिक रूप से तबाह हो गया है। ऐसे में किसानों को राहत देने के लिए सरकारी खरीद केंद्र कांटे लगाए जाएं तथा आलू के भंडारण के लिए किसानों को सरकार की ओर से सब्सिडी उपलब्ध कराई जाए।

समस्याओं का समाधान

पदाधिकारियों ने कहा कि बेमौसम बारिश से फसलों को हुए नुकसान का मुआबजा दिया जाए। किसान संगठन ने बीडीओ के समक्ष भी क्षेत्र की विभिन्न ग्रामीण समस्याएं रखी गईं। किसानों ने दस दिन का समय देते हुए कहा कि अगर समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। किसानों ने बिजली विभाग के एसडीओ को संख्य चेतावनी देते हुए कहा कि अंधाधुंध कटौती बंद नहीं हुई तो वह आंदोलन के लिए मध्य होंगे। संगठन के राष्ट्रीय सचिव डॉ. पुष्पेंद्र यादव, योगेश यादव, कमल किशोर, नागेंद्र प्रताप, रवीश, ऋतिक, विवेक, गौतम, राम करन यादव, मोनू पंडित, राघवेंद्र प्रताप, अतुल यादव, आकाश, इन्द्रजीत, मोहित, राजीव, रामेन्द्र सहित कई पदाधिकारी मौजूद थे।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦किसानों ने प्रदर्शन क्यों किया?−
किसानों ने विभिन्न समस्याओं को लेकर प्रदर्शन किया।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsफिरोजाबादFirozabad News: तहसील के गेट पर ताला डालकर किसान समस्याओं पर नारेबाजी