जमीन की पैमाइश, मुआवजा को लेकर किसानों ने दिया धरना

Newswrap हिन्दुस्तान, फिरोजाबाद
share

Firozabad News - शिकोहाबाद में भारतीय किसान यूनियन भानु गुट के नेतृत्व में किसानों ने धरना दिया। उन्होंने पीड़ित किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग की। किसानों का आरोप है कि एनएचआई ने उनकी जमीन को अवैध रूप से कब्जा किया। अधिकारियों ने जमीन की पैमाइश और मुआवजे का आश्वासन दिया।

जमीन की पैमाइश, मुआवजा को लेकर किसानों ने दिया धरना

शिकोहाबाद में नेशनल हाईवे आरोंज गांव के पास भारतीय किसान यूनियन भानु गुट के जिलाध्यक्ष दीपक सोलंकी के नेतृत्व में मंगलवार को धरना प्रदर्शन किया। किसान संगठन के पदाधिकारियों ने पीड़ित किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग की। किसानों ने कहा कि पीडब्ल्यूडी की जमीन को बचाने के प्रयास में एनएचआई ने किसानों की जमीन को अवैध रूप से कब्जा कर लिया है। रोड बनाने वाली कम्पनी एसकेएस के योगेश यादव लाइजनिंग अधिकारी, एनएचएआई से जलालउद्दीन, मिर्जा मेहताब सर्वेयर, यथार्थ गुप्ता साइड इंजीनियर, लेखपाल शिवांश मिश्रा ने किसानों से वार्ता की है।अधिकारियों ने किसानों को आश्वासन दिया कि गुरुवार को किसानों की जमीन की पैमाइश कराई जाएगी।

जिन किसानों की जमीन एनएचआई ने ली है उसका मुआवजा दिया जाएगा।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।