ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश फिरोजाबादकिसान की गोली मारकर हत्या के बाद लूटपाट की

किसान की गोली मारकर हत्या के बाद लूटपाट की

सिरसागंज। अरांव रोड पर वृद्ध किसान की गोली मारकर हत्याकर दी गई। बदमाश उसका नोटों से भरा थैला लूट कर ले...

किसान की गोली मारकर हत्या के बाद लूटपाट की
हिन्दुस्तान टीम,फिरोजाबादMon, 12 Mar 2018 08:26 PM
ऐप पर पढ़ें

अरांव रोड पर वृद्ध किसान की गोली मारकर हत्याकर दी गई। बदमाश उसका नोटों से भरा थैला लूट कर ले गए। वह स्टेट बैंक से रुपये निकाल कर आलू का पेमेंट करने के लिए जा रहा था। वारदात को अंजाम देकर बदमाश वहां से भाग गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। नगला जवाहर निवासी सोबरन सिंह(60) पुत्र बाबूराम सोमवार को स्टेट बैंक सिरसागंज से 75 हजार रुपया निकाल साइकिल से कोल्ड स्टोरेज जा रहे थे। उनकी साइकिल पर खाली बोरे भी थे। अरांव रोड पर नगला चंदी के समीप बदमाशों ने उनको गोली मार दी। कंधे में गोली लगने से वृद्ध वही पर गिर पड़े। उनके गिरते ही बदमाश उनका नोटों से भरा थैला लूटकर ले गए। ऐसा उनके बेटे सुनील का कहना है। उसके गिरते ही वहां काफी लोग एकत्रित हो गए। डायल 100 मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने उसे उपचार के लिए शिकोहाबाद अस्पताल पहुंचाया। उसके परिवारीजन भी वहां पर पहुंच गए। उपचार के दौरान वृद्ध की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक रविन्द्र कुमार दुबे का कहना है मामले की तहकीकात की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। उनका कहना है कि अभी घटना के बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता है।

आलू का पेमेंट करना था

फिरोजाबाद। वृद्ध के बेटे सुनील की मानें तो पिता ने किसी से दो दिन पहले आलू खरीदे थे। उसका सोमवार को पेमेंट करना था। वह सीधे कोल्ड स्टोरेज पहुंच गया। पिता सिरसागंज बैंक से रुपये लेने के लिए चले गए। बैक से रुपये लाते समय उनको गोली मारकर लूट लिया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें