किसान नेता के भाई और किशोरों से मारपीट

Apr 08, 2026 12:07 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, फिरोजाबाद
share

Firozabad News - नारखी में भारतीय किसान यूनियन के नेता प्रवीन कुमार के छोटे भाई के साथ विवाद हुआ। कपावली के चार किशोरों ने मारपीट की और हवाई फायरिंग का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने पांच लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की और चार किशोरों को हिरासत में लिया। यह विवाद होली के समय से चल रहा था।

किसान नेता के भाई और किशोरों से मारपीट

नारखी में सोमवार की देर रात भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के नेता प्रवीन कुमार के छोटे भाई से विवाद हो गया। पड़ोसी गांव कपावली के चार किशोरों ने आकर मारपीट कर दी। किसान नेता ने हवाई फायरिंग का भी आरोप लगाया है। पुलिस नकार रही है। मामले में पुलिस ने पांच पर प्राथमिकी दर्ज की है। चार किशोरों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। सोमवार रात करीब 9:15 बजे कपावली निवासी कुछ किशोरों पर किसान नेता प्रवीन कुमार के घर के बाहर गाली-गलौज और फायरिंग करने का आरोप था। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से सनसनी फैल गई थी।

पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की थी। इंस्पेक्टर नारखी राकेश गिरी ने बताया कि जांच में सामने आया कि मामला जानलेवा हमले का नहीं, बल्कि आपसी रंजिश का था। किसान नेता के छोटे भाई और दूसरे पक्ष के बीच होली के समय से ही विवाद चल रहा था। पुलिस ने विवाद में शामिल चार नाबालिगों को हिरासत में लिया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।