Firozabad News: नहर में डूबा किसान, तलाश रहे गोताखोर

हिन्दुस्तान, फिरोजाबाद
Follow us on Google News
share

Firozabad News: जसराना थाना क्षेत्र में रविवार को एक किसान गहरे पानी में डूब गया। 55 वर्षीय भारत सिंह अपने बेटों के साथ खेतों में काम कर रहा था। नहर पार करते समय वह डूब गया। परिजन और ग्रामीणों ने उसकी तलाश शुरू की, जबकि पुलिस और गोताखोर भी मौके पर पहुंचे हैं। 24 घंटे गुजरने के बाद भी किसान का कोई पता नहीं चला है।

Firozabad News: नहर में डूबा किसान, तलाश रहे गोताखोर

Firozabad News: जसराना थाना क्षेत्र में रविवार को घर जाने के लिए नहर पार करते समय किसान गहरे पानी में डूब गया। जानकारी मिलते ही परिजन ग्रामीणों के साथ नहर किनारे पहुंच गए। ग्रामीणों ने तलाश करने के साथ ही पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोर बुलाए लेकिन 24 घंटे बीतने के बाद अभी तक किसान का पता नहीं लग सका है। थाना खैरगढ़ के गांव श्यौमई निवासी 55 वर्षीय भारत सिंह अपने बेटों के साथ रविवार सुबह नहर किनारे अपने खेतों में काम करने के लिए गए थे। ग्रामीणों ने बताया कि वे नहर पार करते समय गहरे पानी में डूब गए हैं।

परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से उनकी तलाश शुरू कर दी। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।आगरा पीएसी बटालियन से आए गोताखोर भी किसान की तलाश करने में जुटे हैं। थाना प्रभारी भगवत सिंह गुर्जर ने बताया कि किसान के नहर में डूबने की जानकारी पर गोताखोरों को बुलाकर तलाश कराई जा रही है। अभी तक पता नहीं लग सका है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।