घर खाली कर दो नहीं तो जान से मार देंगे

Mar 01, 2026 11:38 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, फिरोजाबाद
share Share
Follow Us on

Firozabad News - बसई मोहम्मदपुर क्षेत्र में भगवान सिंह और उनके परिवार पर चचेरे भाई घर खाली करने का दबाव बना रहे हैं। आरोपियों ने पीड़ित की पिटाई की और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

घर खाली कर दो नहीं तो जान से मार देंगे

थाना बसई मोहम्मदपुर क्षेत्र में एक परिवार पर चचेरे भाई घर खाली करने का दबाव बना रहे हैं। इसके लिए ग्रामीणों के बीच वार्ता के दौरान भी आरोपियों ने पीड़ित की पिटाई की। इसके बाद घर पर पहुंच कर धमका रहे हैं कि मकान खाली कर दो अन्यथा जान से मार देंगे। थाना बसई मोहम्मदपुर के शंकरपुर निवासी भगवान सिंह का कहना है कि बीते दिनों सुबह साढ़े सात बजे उनकी पुत्रवधु पशुओं की देखभाल कर रही थी तथा भगवान सिंह घर के अंदर थे। इस दौरान परिवार के चचेरे भाई मुन्नालाल एवं उसके बेटे रामहरी, सुनील तथा उसकी पत्नी श्रीमती घर पर आए तथा घर के दरवाजे पर खड़े होकर गाली-गलौज करने लगे।

आरोपी घर खाली करने के लिए धमका रहे थे। आरोप है रामहरी ने झांकरों के बोझ को बाखर में फेंक दिया। भगवान सिंह का कहना है कि इसके बाद वह प्रधान के घर पर बातचीत करने गए तो आरोपी वहां पर पहले से ही बैठे मिले। यहां बातचीत के दौरान मुन्नालाल ने भगवान सिंह के तमाचा मार दिया। मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह से भगवान सिंह को बचाया तथा मामला शांत कराया है। आरोप है कि इसके बाद फिर से आरोपियों ने घर पर आकर धमकी दी कि घर खाली नहीं करोगे तो जान से मार देंगे। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।