ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश फिरोजाबादकंप्यूटर ऑपरेटर के परिजनों को मिले मदद

कंप्यूटर ऑपरेटर के परिजनों को मिले मदद

भारतीय सवर्ण महासभा द्वारा शोकसभा का आयोजन कार्यालय दखल पर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष की अध्यक्षता में हुआ। जिसका संचालन जिलाध्यक्ष ठाकुर मोहन सिंह चौहान ने किया। सभी पदाधिकारियों ने मृतक की आत्मा को...

कंप्यूटर ऑपरेटर के परिजनों को मिले मदद
हिन्दुस्तान टीम,फिरोजाबादSun, 24 May 2020 07:13 PM
ऐप पर पढ़ें

भारतीय सवर्ण महासभा द्वारा शोकसभा का आयोजन कार्यालय दखल पर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष की अध्यक्षता में हुआ। जिसका संचालन जिलाध्यक्ष ठाकुर मोहन सिंह चौहान ने किया। सभी पदाधिकारियों ने मृतक की आत्मा को शांति प्रदान करने की भगवान से प्रार्थना की।

संगठन के पदाधिकारियों ने प्रशासन पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष पंडित संजीव उपाध्याय ने कहा कि दुख का समय है। हमारे बीच से युवा नौजवान की कोरोना के कारण मृत्यु हो गई जो सीएमओ ऑफिस में कंप्यूटर के पद पर तैनात थे लेकिन अधिकारियों की लापरवाही के कारण किसी भी कर्मचारी का कोरोना टेस्ट नहीं कराया गया। उन्होंने कहा कि युवक की मौत के जिम्मेदार को चिन्हित कर उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने मृतक युवक के परिजनों को एक करोड़ रुपये मुआवजा एवं परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दिए जाने की मांग की। शोक व्यक्त करने वालों में दिनेश शर्मा, रितिक उपाध्याय, मनोज गुप्ता आदि शामिल थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें