
संदिग्ध हालातों में बहू झुलसी, सास ननद पर लगाए आरोप
Firozabad News - दक्षिण क्षेत्र में सास बहू के बीच विवाद थम नहीं रहा है। बहू कृष्णा उर्फ सत्यवती बुधवार को संदिग्ध हालात में झुलस गई और उसने सास तथा ननद पर जलाने का आरोप लगाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामले में पहले भी विवाद हुआ था और सास को न्यायालय के आदेश पर घर में प्रवेश दिया गया था।
थाना दक्षिण क्षेत्र में सास बहू के विवाद का मामला शांत नहीं हो रहा है। बहू बुधवार को संदिग्ध हालातों जलकर घायल हो गई। उसने सास व ननद पर जलाने का आरोप लगाया है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। टीला मोहल्ला निवासी सास शांतिदेवी और बहू कृष्णा उर्फ सत्यवती का घर पर कब्जे का विवाद चल रहा है। पुलिस ने कुछ दिन पहले भी सास शांति देवी को न्यायालय के आदेश पर घर में प्रवेश दिलाया था। तीन दिन पूर्व उन लोगो में पुनः विवाद हो गया था। उन लोगो में पत्थर भी चले थे। मामला पुलिस तक पहुंचा था।
अब बहू कृष्णा उर्फ सत्यवती बुधवार को संदिग्ध हालातों में झुलस गई। उसके दोनों हाथ झुलस गए। वह घर से बाहर निकल आई। उसने सास तथा ननद पर जलाने का आरोप लगाया। बहू का आरोप था दोपहर के समय घर में थी। उसी दौरान दो व्यक्ति पड़ोसी की छत से वहा आए। पहले से मौजूद सास और ननद ने कमरे में आकर पकड़ लिया। उस पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी। मौके पर उनका भाई आया। उसने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। उसे अस्पताल भिजवाया। पता चलते ही सीओ सिटी व प्रभारी निरीक्षक दक्षिण ने जिला अस्पताल पहुंचकर महिला से पूछताछ की। महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीओ सिटी प्रवीन कुमार का कहना है कि न्यायालय के आदेश पर सास को नगर मजिस्ट्रेट व पुलिस ने घर में प्रवेश कराया था। बहू सत्यवती संदिग्ध रूप में झुलस गई। प्रथम दृष्टया स्वत ही आग लगाने का मामला प्रतीत हो रहा है। मामले की जांच कराई जा रही है। जांच जो आएगा उसी के आधार पर कार्यवाही की जाएगी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




