Firozabad News: भाई की आत्महत्या में भाई-भाभी गिरफ्तार
Firozabad News: दक्षिण थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के कारण एक साल पूर्व भाभी द्वारा दर्ज कराए गए मुकदमे से आहत देवर ने आत्महत्या कर ली। सुसाइड नोट में उसने अपने भाई और भाभी को मौत का जिम्मेदार ठहराया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Firozabad News: दक्षिण थाना क्षेत्र में एक साल पूर्व पारिवारिक विवाद के चलते भाभी द्वारा दर्ज कराए गए मुकदमा से आहत देवर ने आत्महत्या कर ली थी। मौके से पुलिस ने उसकी जेब से सुसाइड नोट बरामद किया था। जिसमें उसने अपने बड़े भाई और भाभी को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया था। रविवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सुभाष तिराहा से अभियुक्त विकास कुमार पुत्र रामनाथ एवं उसकी पत्नी रूबी देवी निवासीगण गांव मुक्तापुर थाना अकबरपुर जिला कानपुर देहात को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी योगेंद्र पाल सिंह ने बताया कि दो अक्टूबर को रूबी देवी ने अपने देवर शिवम कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।
इसके बाद शिवम कुमार ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। उसकी जेब से सुसाइड नोट मिला था, जिसमें उसने भाई-भाभी को जिम्मेदार ठहराया था। विवेचक ने सुसाइड नोट मिलान करने के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा था। हैंड राइटिंग मिलान होने पर पति-पत्नी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।


