रंजिश को लेकर दबंगों ने परिवार को पीटा
गांव नगला पिपरानी में रंजिश के चलते दबंगों ने एक ही परिवार के तीन सदस्यों पर लाठियों से हमला किया। युवक ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। घटना के समय युवक अपने घर के बाहर बैठा था और जब उसने विरोध किया तो आरोपियों ने उसके परिवार पर भी हमला किया।

थाना नसीरपुर क्षेत्र के गांव नगला पिपरानी में रंजिश को लेकर दबंगों ने एक ही परिवार के तीन सदस्यों पर लाठी डंडे से हमला कर लहूलुहान कर दिया। युवक ने मारपीट करने वाले तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। सुमन पुत्र रामवरन सिंह निवासी नगला पिपरानी थाना नसीरपुर 15 जून की दोपहर में अपने घर के बाहर पेड़ के नीचे बैठा था। इसी दौरान रंजिश को पडोसी मोनू पुत्र सिंधी, रिंकी पत्नी मोनू, सिंधी पुत्र अलवर सिंह ने आते ही गाली गलौज की। जब युवक ने विरोध किया तो तीनों आरोपियों ने युवक पर लाठी डंडों से मारपीट करने लगे।
युवक की मां सुनीता, पिता ने बचाने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उनके ऊपर भी हमलाकर घायल कर दिया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


