फैक्ट्री में हंगामा कर युवक ने नहीं उठने दिए तोड़े
दक्षिण क्षेत्र के एक कारखाना स्वामी उपेंद्र कुमार जैन को अराजक तत्वों ने परेशान किया। हंगामा करते हुए उन्होंने धमकी दी कि तोड़े नहीं उठने देंगे। इस घटना से कारखाने में अफरा-तफरी मच गई और काम बाधित हुआ। पुलिस ने तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

थाना दक्षिण क्षेत्र में स्थित एक कारखाना स्वामी परेशान हैं। कुछ लोग कारखाने में पहुंचकर हंगामा कर देते हैं तथा तोड़े न उठने देने की धमकी दे रहे हैं। पुलिस ने तहरीर पर अज्ञात में मुकदमा दर्ज कर लिया है। जलेसर रोड निवासी उपेंद्र कुमार जैन का कारखाना गिरनार ग्लास वर्क्स पुरुषोत्तम नगर भीम नगर में स्थित है। बताया जाता है कि बीते दिनों सात सात बजे कुछ अराजक तत्व कारखाने पर आए तथा गाली-गलौज करते हुए हंगामा करने लगे। आरोपियों ने धमकाते हुए कहा कि जुड़ाई को नहीं उठने देंगे। इस दौरान धमकी दी कि अगर किसी ने तोड़े से भरी ठेल निकाली तो तोड़ों में तोड़फोड़ कर देंगे।
इससे कारखाने में अफरा-तफरी मच गई। ठेल पर तोड़े लाद चुके श्रमिक एवं ठेकेदार भी अपनी ठेल निकालने से खौफ खाने लगे। काफी देर तक इस तरह की स्थिति बनी रहने से काम भी बाधित हुआ। उपेंद्र कुमार जैन की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


