ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश फिरोजाबादबच्चों के खेल की प्रतिभा निखारेंगे व्यायाम शिक्षक

बच्चों के खेल की प्रतिभा निखारेंगे व्यायाम शिक्षक

ब्लाक व्यायाम शिक्षकों की जवाबदेही भी विभाग ने तय कर दी है। संबंधित ब्लाक के स्कूलों से प्रतियोगी बच्चे तैयार कर उन्हें न्याय पंचायत स्तर से राज्य स्तर तक प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कराना होगा। शासन...

बच्चों के खेल की प्रतिभा निखारेंगे व्यायाम शिक्षक
हिन्दुस्तान टीम,फिरोजाबादFri, 13 Sep 2019 05:43 PM
ऐप पर पढ़ें

ब्लाक व्यायाम शिक्षकों की जवाबदेही भी विभाग ने तय कर दी है। संबंधित ब्लाक के स्कूलों से प्रतियोगी बच्चे तैयार कर उन्हें न्याय पंचायत स्तर से राज्य स्तर तक प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कराना होगा। शासन ने बच्चों के खेलने को स्कूलों को खेल सामान भी उपलब्ध कराया है।

परिषदीय स्कूलों के बच्चों को खेल के साथ शिक्षा देने के उद्देश्य से सभी स्कूलों में खेलकूद गतिविधि अनिवार्य कर दी है। इसके लिए बीते शैक्षिक सत्र में प्राथमिक स्कूल को 5000 व उच्च प्राथमिक स्कूल को 10 हजार रुपये की धनराशि शासन ने उपलब्ध कराई थी। उस धनराशि से स्कूलों में खेल का सामान खरीदा गया था। शासन द्वारा अनेक उच्च प्राथमिक विद्यालयों में पहले ही खेल अनुदेशकों की तैनाती की जा चुकी है। शासन ने पूर्व में ब्लॉक व्यायाम शिक्षकों की तैनाती के औचित्य पर सवाल उठाते हुए खेल अनुदेशकों से कार्य कराए जाने के निर्देश दिए थे। लेकिन अब फिर से ब्लाक व्यायाम शिक्षकों की तैनाती कर दी गई है। शासन ने व्यायाम शिक्षकों के माध्यम से स्कूलों में खिलाड़ी तैयार करने की जवाबदेही तय की है। लेकिन पूर्व में कई साल तक लगातार व्यायाम शिक्षक तैनात रहने के बाद भी परिषदीय स्कूलों के बच्चे राज्य स्तर पर किसी प्रतियोगिता में खास प्रदर्शन नहीं कर सके। लेकिन नये सिरे से हो रही कवायद में परिषदीय स्कूलों से कितने खिलाड़ी तैयार होंगे यह तो आने वाला समय ही बताएगा।

प्रतियोगी तैयार करना बनेगा चुनौती

फिरोजाबाद। ब्लॉक व्यायाम शिक्षक के रूप में जिले के 13 शिक्षकों को सूचीबद्ध किया गया है। शासनादेश के मुताबिक इन शिक्षकों को अपने ब्लाक के परिषदीय स्कूलों के बच्चों को विभिन्न प्रतियोगिताओं को तैयार करना किसी चुनौती से कम नहीं होगा। सबसे बड़ी चुनौती व्यायाम शिक्षकों के खिलाफ उनका खुद का स्कूल बनेगा। क्योंकि अभी तक हुई खेल प्रतियोगिताओं में व्यायाम शिक्षकों के खुद के स्कूल के बच्चे विजेता के रूप में कम ही उभर सके हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें