ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश फिरोजाबादव्यायाम स्वस्थ जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा: डा़ संजीव

व्यायाम स्वस्थ जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा: डा़ संजीव

अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध दिवस पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टूंडला में वृद्ध स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। अध्यक्षता केंद्र अधीक्षक डा़ संजीव वर्मा ने की। शिविर में लोगों को संतुलित भोजन एवं व्यायाम के...

व्यायाम स्वस्थ जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा: डा़ संजीव
हिन्दुस्तान टीम,फिरोजाबादSun, 01 Oct 2017 11:20 PM
ऐप पर पढ़ें

अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध दिवस पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टूंडला में वृद्ध स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। अध्यक्षता केंद्र अधीक्षक डा़ संजीव वर्मा ने की। शिविर में लोगों को संतुलित भोजन एवं व्यायाम के बारे में जानकारियां दी गईं।

शिविर में केंद्र अधीक्षक ने व्यायाम के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हमारे जीवन में व्यायाम बहुत महत्वपूर्ण है। हम सभी को अपनी जीवनशैली में इसको लाना चाहिए। स्वस्थ्य शरीर का निर्माण करने में व्यायाम की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। यह कार्यक्रम प्रदेश सरकार द्वारा शुरू किया है जिसके तहत 1 अक्टूबर को अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध दिवस के रूप में मनाया जाता है। शिविर लगाकर वृद्धजनों का सम्मान, चिकित्सा सुविधा, विशेष स्वास्थ्य सम्बन्धी परामर्श एवं अन्य योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान की जाना, जरूरतमंद वृद्धजनों को छड़ी, वॉकर आदि उपलब्ध कराना है। डा़ वर्मा ने बताया कि उनकी टीम द्वारा आवासीय वृद्धाश्रमों पर जाकर एडीओ पंचायत के साथ वृद्धजनों को सम्मानित किया। शिविर में कुल 86 लोगों के स्वास्थ्य का चिकित्सकीय परीक्षण किया। इस अवसर पर राजकुमार सिंह, तेजवीर सिंह, शैलेन्द्र सिंह, लोकेश सिंह, सुनील पवार, गोविंद, ब्रजेश, देवेन्द्र सिंह, संतोष, हरिओम, रतन सिंह, हुतेन्द्र एवं राजेन्द्र सिंह आदि का सहयोग रहा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें