ट्रेन की चपेट में आकर एटा के युवक की मौत
फिरोजाबाद। लाइनपार क्षेत्र में रविवार की रात ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत हो...
लाइनपार क्षेत्र में रविवार की रात ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत हो गई। वह एटा का रहने वाला था। यहां अपने बहनोई के घर पर रहता था। लोगों की मानें तो उसने ट्रेन के सामने कूदकर आत्म हत्या की है। शव का पोस्टमार्टम कराया है। जनपद एटा थाना अवागढ़ के दतीगरा निवासी संजीव पुत्र रामकिशोर अपने बहनोई उमेश के घर रहता था। बहनोई का घर सैक्टर नम्बर 3 सुहाग नगर में है। वह ट्रैक्टर चलाता था। वह रविवार को घर से चला गया। देर शाम तक लौटकर नहीं आया तो बहनोई परेशान हो गए। वह लोग उसको तलाश करते रहे। पता चलने पर वह जिला अस्पताल पहुंचे। अस्पताल पहुंच कर शव की पहचान संजीव के रूप में की। शव को देख वह लोग रोने लगे। पता चलते ही परिवार के लोग व पत्नी भी गांव से आ गई। शव को देख पत्नी अचेत हो गई। पुलिस ने शव का जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया है। क्रासरसुहाग नगर निवासी अपने बहनोई के घर रहता थारविवार को चला गया था, लौटकर नहीं आया