Firozabad News: जनता दर्शन में समस्याओं का हल, तोहफे में मिला हरित उपहार

हिन्दुस्तान, फिरोजाबाद
Follow us on Google News
share

Firozabad News: फिरोजाबाद में जिलाधिकारी कार्यालय में जनता दर्शन आयोजित किया गया जहां लोगों ने अपनी समस्याओं का समाधान मांगा। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने हर नागरिक को पौधा भेंट कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि हर नागरिक को एक पौधा रोपना चाहिए ताकि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वस्थ वातावरण बनाया जा सके।

Firozabad News: जनता दर्शन में समस्याओं का हल, तोहफे में मिला हरित उपहार

Firozabad News: फिरोजाबाद, गुरुवार को जिलाधिकारी दफ्तर में जनता दर्शन में लोग अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे थे। अलग-अलग फरियाद के साथ में किसी के चेहरे पर चिंता थी तो किसी के चेहरे पर शिकन। जनता दर्शन से बाहर निकलने वाले इन चेहरों पर जहां समस्या निस्तारण की संतुष्टि के भाव थे तो वहीं अधिकारियों के आश्वासन से बेफिक्री भी, लेकिन इस सबसे जुदा थे तो इनके हाथों में नजर आने वाले पौधे। यह हरित उपहार इन्हें जिलाधिकारी ने भेंट करते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। जिले में वृक्षारोपण में इस बार बड़े पैमाने पर जनसहयोग लेने की तैयारी है। यह जनसहयोग भी सिर्फ कागजी नहीं, बल्कि धरातल पर दिखाई देगा।

इसके लिए जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने जहां किसान सम्मान निधि के लाभार्थियों के लिए कम से कम एक पौधा रोपना अनिवार्य किया है तो आवास योजना का लाभ पाने वाले भी पौधे रोपेंगे। वहीं गुरुवार को जिलाधिकारी कार्यालय में जनता दर्शन में आने वाले लोगों को भी पौधरोपण से जोड़ने के लिए विशेष रूप से हरित उपहार भेंट किए। जनता दर्शन में आने वालों की समस्याओं को डीएम ने गंभीरता से सुनते हुए उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश अधिकारियों को दिए। जनता दर्शन में आने वाले हर नागरिक को हरित उपहार के रूप में एक-एक पौधा सम्मानपूर्वक भेंट किया।डीएम ने कहा कि जनता दर्शन में लोग समाधान की उम्मीद लेकर आते हैं, लेकिन वह चाहते हैं कि हर नागरिक अपने घर खुशहाली व जीवन का नया संकल्प लेकर जाए। यह पौधा महज महज एक उपहार नहीं है, बल्कि एक जिम्मेदारी है। प्रदूषण एवं जलवायु परिवर्तन जिस तरह से बढ़ रहा है, ऐसे में हर नागरिक को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी। आने वाली पीढ़ी को स्वस्थ कल देना है तो कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं तथा उसकी देखभाल करें। समस्या लेकर आने वाले नागरिकों ने इसे सुखद अनुभव बताते हुए आश्वासन दिया कि वह पौधे को घर, खेत या आँगन में रोपेंगे तथा इसकी देखभाल करेंगे। डीएम ने कहा कि प्रशासनिक कार्यों के साथ-साथ जन-जन को पर्यावरण संरक्षण की मुहिम से जोड़ना प्राथमिकता है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।