ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश फिरोजाबादझमाझम बारिश में वैक्सीनेशन को लेकर दिखा उत्साह

झमाझम बारिश में वैक्सीनेशन को लेकर दिखा उत्साह

सुबह से ही हो रही झमाझम बारिश के बाद भी मेडिकल कॉलेज की वैक्सीनेशन केंद्र पर वैक्सीन लगवाने वालों की भीड़ लगी...

झमाझम बारिश में वैक्सीनेशन को लेकर दिखा उत्साह
हिन्दुस्तान टीम,फिरोजाबादFri, 17 Sep 2021 07:20 PM
ऐप पर पढ़ें

सुबह से ही हो रही झमाझम बारिश के बाद भी मेडिकल कॉलेज की वैक्सीनेशन केंद्र पर वैक्सीन लगवाने वालों की भीड़ लगी रही। महिला, पुरुषों के अलावा युवाओं की भी काफी भीड़ देखी गई। देर शाम तक मेडिकल कॉलेज में कुल 405 लोगों के वैक्सीन लगाने का कार्य किया।

वैक्सीनेशन केंद्र की स्वास्थ्य टीम द्वारा बताया गया कि सुबह काफी धीमी गति से वैक्सीन लगाने का काम हुआ लेकिन बीच-बीच में यह संख्या बढ़ती गई। पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं में उत्साह काफी दिखाई दिया। शुक्रवार को वैक्सीनेशन केंद्र पर कुल 192 महिलाओं ने वैक्सीन लगवाने का काम किया। इसके अलावा 47 वर्ष से अधिक उम्र के पुरुषों के साथ साथ वैक्सीन का दूसरा डोज लगवाने वालों की संख्या 171 रही।

युवाओं में भी काफी उत्साह नजर आया तथा 42 ऐसे लोगों की संख्या रही जिनकी उम्र 18 वर्ष से अधिक थी। उन्होंने बताया कि शनिवार को वैक्सीनेशन केंद्र पर केवल वैक्सीन सीन का दूसरा डोज लगाया जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें