छह जोन और 22 सेक्टरों में बांटा जिला, पल-पल की खबर लेगी पुलिस
Firozabad News - पुलिस प्रशासन ने होली और रमजान पर्व के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए हैं। जिले को छह जोन, दो सुपर जोन और 22 सेक्टर में बांटा गया है। 67 संवेदनशील क्षेत्रों को चिन्हित किया गया है, जहां पुलिस तैनात रहेगी। 110 मोबाइल क्लस्टर और बैरियर्स भी लगाए जाएंगे।

होली के साथ रमजान पर्व पर कानून व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा के इंतजाम किए हैं। जिले को छह जोन, दो सुपर जोन और 22 सेक्टर में विभाजित किया गया है। प्रत्येक जोन की जिम्मेदारी संबंधित क्षेत्र के सीओ और सुपर जोन की जिम्मेदारी एसपी सिटी और एसपी ग्रामीण को सौंपी गई है। इसके अलावा 67 संवेदनशील क्षेत्र चिन्हित किए हैं। जहां पुलिस के साथ पवीएसी के जवान भी तैनात रहेंगे। पुलिस के जवान पल-पल की खबर ले रहे हैं। इस बार होली के साथ रमजान का माह भी चल रहा है। होली मंगलवार और बुधवार को मनाई जाएगी।
सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए एसएसपी सौरभ दीक्षित ने जिले के 22 थानों के प्रभारियों को सेक्टर प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। हर थाना क्षेत्र में एक क्यूआरटी भी तैनात रहेगी। आवश्यकता के अनुसार 22 सेक्टरों में कुल 110 क्लस्टर मोबाइल भी लगाए गए हैं, जो विवाद एवं अन्य गंभीर परिस्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया देंगे। इसके अलावा 95 स्थानों पर बैरियर लगाकर पुलिस के जवान तैनात रहेंगे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


