गांव धर्मपुर के नेटवर्क इंजीनियर की नोएडा में मौत

Newswrap हिन्दुस्तान, फिरोजाबाद
share

Firozabad News - ग्रेटर नोएडा में मोबाइल टॉवर से गिरने से एक इंजीनियर की मौत हो गई। टॉवर पर सिग्नल की जांच करते समय उनकी सेफ्टी बेल्ट का लॉक टूट गया, जिससे वह 190 फीट की ऊँचाई से गिर गए। हादसे के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

गांव धर्मपुर के नेटवर्क इंजीनियर की नोएडा में मौत

टूंडला, थाना नगला सिंघी के गांव धर्मपुर निवासी इंजीनियर की ग्रेटर नोएडा में मोबाइल टॉवर से गिरकर मौत हो गई। नेटवर्क में खराबी आने पर वह टॉवर पर चढ़कर सिग्नल की जांच कर रहे थे। इसी दौरान उनकी सेफ्टी बेल्ट का लॉक टूट गया और वह करीब 190 फीट ऊंचाई से नीचे गिर पड़ा। ग्रेटर नोयडा के चांदपुर गांव में लगे एयरटेल कंपनी के टॉवर पर पिछले कई दिनों से नेटवर्क की समस्या आ रही थी। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत कंपनी से की थी। शिकायत पर कंपनी की ओर से नेटवर्क इंजीनियर शांतनु शुक्रवार को टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

सिग्नल की जांच करने के लिए शांतनु खुद टॉवर पर चढ़े। उन्होंने सुरक्षा के लिए हेलमेट और सेफ्टी बेल्ट पहन रखी थी। करीब 190 फीट की ऊंचाई पर पहुंचकर वह सिग्नल चेक कर रहे थे। तभी अचानक उनकी सेफ्टी बेल्ट का लॉक टूट गया और वह नीचे गिर गए।हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। साथियों ने पुलिस की मदद से उन्हें तुरंत कासना स्थित जिम्स अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। उसकी मौत की सूचना जैसे ही परिजनों को मिली, परिवार में कोहराम मच गया। उसके परिजन खबर सुनते ही नोएडा के लिये चले गये। मृतक शांतनु के भाई देवेश कुमार ने बताया मृतक नोएडा के सेक्टर-62 स्थित एयरटेल ऑफिस में काम करता था। वह पिछले 4 सालों से कंपनी में नेटवर्क इंजीनियर था। शांतनु 25 मई को ही गांव आया था। 27 मई को वापस नोएडा चला गया। मृतक अविवाहित और भाईयों में तीसरे नम्बर का था। शनिवार की सुबह मृतक का शव गांव में आया। उसके अन्तिम दर्शन के लिये सारा गांव एकत्रित हो गया। गमगीन माहौल के बीच गांव में ही उसका अन्तिम संस्कार कर दिया गया।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।