ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश फिरोजाबादबेटी के उपचार को दिया कर्मचारियों ने सहयोग

बेटी के उपचार को दिया कर्मचारियों ने सहयोग

फिरोजाबाद। एक कर्मचारी की बेटी की किडनी खराब होने के कारण बदलने की नौबत आयी तो आर्थिक सहयोग के लिए कर्मचारियों के हाथ बढ़ने लगे हैं। शनिवार को कलेक्ट्रेट के चतुर्थश्रेणी कर्मचारियों ने आपस में धनराशि...

बेटी के उपचार को दिया कर्मचारियों ने सहयोग
हिन्दुस्तान टीम,फिरोजाबादSat, 20 Jan 2018 09:11 PM
ऐप पर पढ़ें

एक कर्मचारी की बेटी की किडनी खराब होने के करण बदलने की नौबत आयी तो आर्थिक सहयोग के लिए कर्मचारियों के हाथ बढ़ने लगे हैं। शनिवार को कलेक्ट्रेट के चतुर्थश्रेणी कर्मचारियों ने आपस में धनराशि एकत्र कर 25 हजार रुपए का चेक साथी कर्मचारी की बेटी के उपचार के लिए प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा। कर्मचारियों ने बताया कि चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सोहन सिंह की बेटी की किडनी खराब होने के कारण उसे बदलने के लिए उपचार चल रहा है। कर्मचारी की समस्या के देखते हुए आर्थिक सहयोग करने के लिए कर्मचारियों ने र्आिथक सहयोग के लिए हाथ बढ़ाने शुरू कर दिए हैं। शनिवार को चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के संगठन के अध्यक्ष हरिदत्त शर्मा की अगुवाई में कर्मचारियों ने प्रशासनिक अधिकारी रविन्द्र भदौरिया को 25 हजार रूपए का चेक एवं छह हजार रूपए नगद देकर बैंक के माध्यम से उपचार के लिए भेजने क आग्रह किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें