टूंडला बीआरसी पर तैनात चतुर्थ श्रेणी कर्मी निलंबित

Apr 06, 2026 10:07 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, फिरोजाबाद
share

Firozabad News - टूंडला ब्लॉक के एक कर्मचारी अनिल कुमार को बेसिक शिक्षाधिकारी ने निलंबित कर दिया है। इसके खिलाफ कई शिकायतें मिली थीं। खंड शिक्षाधिकारी की जांच में अनैतिक कार्य की शिकायत सही पाई गई, जिसके बाद निलंबन की कार्रवाई की गई।

टूंडला बीआरसी पर तैनात चतुर्थ श्रेणी कर्मी निलंबित

जिले में टूंडला ब्लॉक संसाधन के कर्मचारी को बेसिक शिक्षाधिकारी ने निलंबित कर दिया है। कर्मचारी के खिलाफ काफी शिकायतें मिल रही थी। खंड शिक्षाधिकारी की जांच आख्या के बाद यह कार्रवाई की गई है। टूंडला बीआरसी पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के रूप में अनिल कुमार तैनात है। विभाग को काफी वक्त से इसके खिलाफ शिकायतें मिल रही थी। इस पर बेसिक शिक्षाधिकारी आशीष पांडे ने इसे निलंबित कर दिया है। बेसिक शिक्षाधिकारी ने कहा कि कर्मचारी के खिलाफ शिकायत मिल रही थी। इधर बीते दिनों अनैतिक कार्य की शिकायत पर जब खंड शिक्षाधिकारी से जांच कराई तो शिकायत सही पाई गई।

खंड शिक्षाधिकारी की जांच आख्या पर इसे निलंबित कर दिया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।