ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश फिरोजाबादविजयदशमी पर याद किए गए सम्राट अशोक

विजयदशमी पर याद किए गए सम्राट अशोक

कलिंग युद्ध ने सम्राट अशोक के जीवन की दिशा व दशा ही बदल डाली। युद्ध के बाद ही उनमें दया, करूणा व मानवता की ज्योति जागी जो समूचे विश्व में एक बौद्ध...

विजयदशमी पर याद किए गए सम्राट अशोक
हिन्दुस्तान टीम,फिरोजाबादMon, 26 Oct 2020 03:36 AM
ऐप पर पढ़ें

कलिंग युद्ध ने सम्राट अशोक के जीवन की दिशा व दशा ही बदल डाली। युद्ध के बाद ही उनमें दया, करूणा व मानवता की ज्योति जागी जो समूचे विश्व में एक बौद्ध धर्म का अलख जगाकर करीब 45 देशों को बौद्धमय बनाया।

ये बात भारतीय बौद्ध महासभा के जिलाध्यक्ष सुभाष बौद्ध ने नगला रती के बौद्ध बिहार में आयोजित विजय दशमी पर्व को मनाते हुए कही। उन्होंने बताया कि सम्राट अशोक के पुत्र व पुत्री ने विश्व के दर्जनों देशों का भ्रमण कर बौद्ध धर्म की लोगों को शिक्षा दी। इससे लोगों में बौद्धधर्म को मानवतावादी धर्म मानकर स्वीकार किया। सम्राट अशोक कलिंग युद्ध जीतने के बाद पूरी तरह बौद्ध धर्म के अनुयायी हो गए। इसीलिए विजय दशमीं पर्व को बौद्ध अनुयायी मनाते हैं। इस अवसर पर लाखन सिंह वर्मा, रामप्रकाश बौद्ध, अशोक वर्मा, मुन्ना लाल, दिवाकर सिंह, देवलाल, प्रियांजल बौद्ध, अभिषेक बौद्ध, अवधेश राना, अशोक बौद्ध, विजय बौद्ध, आशा बौद्ध आदि उपस्थित रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें