झूलते तारों से सड़क पर उतरा करंट, गाय की मौत से हंगामा

Newswrap हिन्दुस्तान, फिरोजाबाद
Follow us on Google News
share

जनपाद के एका में गुरुवार सुबह एक गाय करंट की चपेट में आकर मरी, जबकि दूसरी गाय और एक युवक की जान बच गई। घटना के बाद ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ नाराजगी जताई और मुआवजे की मांग की। शिवम अपनी गायों को खेत पर ले जा रहा था, तभी ट्रांसफार्मर के नीचे से गुजरते समय करंट लग गया।

झूलते तारों से सड़क पर उतरा करंट, गाय की मौत से हंगामा

जनपाद के एका में बड़ी माता मंदिर के पास गुरुवार सुबह करंट की चपेट में आने से एक गाय की मौत हो गई, जबकि दूसरी गाय और युवक की जान बची। घटना के बाद ग्रामीणों में बिजली विभाग के प्रति आक्रोश फैल गया और नारेबाजी की। मुआवजे की मांग की। एका का शिवम सुबह अपनी दो गायों को खेत पर बांधने के लिए ले जा रहा था। माता मंदिर के पास रखे ट्रांसफार्मर के नीचे से गुजरते समय सड़क पर भरे पानी में उतरे करंट की चपेट में आकर दोनों गायें गिर पड़ीं। शिवम गायों को बचाने के लिए आगे बढ़ा, लेकिन आसपास मौजूद लोगों ने उसे दूर हटाया और तत्काल विद्युत विभाग को सूचित किया विद्युत विभाग कर्मचारियों ने सूचना पाते ही विद्युत सप्लाई को बंद कर दिया इससे बड़ा हादसा टल गया।

एक गाय की मौके पर ही मौत हो गई।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।