
दुर्घटना में ग्रामीण की मौत, मुआवजे की मांग को लेकर हंगामा
Firozabad News - थाना जसराना क्षेत्र के एक गांव के 52 वर्षीय वीरपाल की बारात में शिकोहाबाद जाते समय गंभीर रूप से घायल होने के बाद आगरा एसएन मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। शौच के लिए जाते समय किसी वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी थी। परिवारीजन मुआवजे की मांग को लेकर तहसील में हंगामा कर रहे हैं।
थाना जसराना क्षेत्र के एक गांव से शुक्रवार को बारात शिकोहाबाद गई थी। गांव के एक प्रौढ़ बारात में गए थे। बारात पहुंचने के बाद बुजुर्ग नेशनल हाईवे पर शौच के लिए गए हुए थे। इसी दौरान प्रौढ़ को किसी वाहन ने टक्कर मार दी जिससे बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया। ट्रामा सेंटर से आगरा एसएन मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया। बुधवार को प्रौढ़ की मौत हो गई। थाना जसराना क्षेत्र के खडीत मिलावली निवासी वीरपाल (52) पुत्र भोले सिंह शुक्रवार की शाम को गांव से एक बारात में शिकोहाबाद गए थे। इस दौरान नेशनल हाईवे पर शौच करने के बाद किसी वाहन ने टक्कर मार दी थी।
जिससे गंभीर रूप से वीरपाल घायल हो गया। बुधवार को आगरा एसएन मेडिकल कॉलेज में मौत हो गए। गुरुवार को परिवारीजन मुआवजा को लेकर प्रौढ़ के शव को रखकर हंगामा काटा। वहीं परिवारीजनों ने लेखपाल पर आरोप लगाते हुए बताया कि मृतक वीरपाल के पिता की मृत्यु छह वर्ष पूर्व हो गई थी। उस समय तत्कालीन लेखपाल ने मृतक के नाम पर जमीन नामांतरण (फौती) नहीं की थी। गुरुवार को तहसील में शव रखकर मुआवजे की मांग करते हुए परिवार के नाम जमीन करने की बात कही। तहसीलदार रवीश कुमार यादव ने बताया कि परिवार के लोगों को मुआवजा दिलाया जाएगा।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




